Thursday 11 January 2024

NT24 News Link : राजभवन भी होगा राममय...

राजभवन भी होगा राममय, दीप जलेंगे, लंगर होगा आयोजित

प्रशासक को पूजित अक्षत किया भेंट

विनय कुमार

चण्डीगढ़

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में इष्ट रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान चण्डीगढ़ भी राम मय होगा। वीरवार को रामोत्सव आयोजन समिति की टीम ने पंजाब राजभवन जाकर पंजाब के राज्यपाल एव यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर उन्हें पूजित अक्षत भेंट किए। इस टीम में विभाग संघचालक त्रिलोकी नाथ गोयल, विभाग कार्यवाह दीपक बत्रा, विभाग प्रचारक चरणजीत और सह संयोजक राजिंद्र जैन शामिल रहे। इस टीम ने प्रशासक पुरोहित से आग्रह किया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राजभवन को भी राम मय किया जाए। विभाग कार्यवाह दीपक बत्रा ने बताया कि प्रशासक ने उनके आग्रह को हर्षित होकर स्वीकार किया।  उन्होंने भव्य आयोजन के लिए अपनी स्वीकृति दे दी। दीपक बत्रा ने बताया कि प्रशासक से उन्होंने राजभवन को रोशनी से जगमग करने का आग्रह किया। 22 को राजभवन के पूरे स्टाफ चाहे वह अधिकारी हो या माली सभी को सह परिवार कार्यक्रम में शामिल करने की अपील की।  पूरे स्टाफ को 10-10 दीपक भेंट किए जायेंगे। सभी अपने घरों पर दीपक जलाएंगे। बत्रा ने बताया कि इसके बाद लंगर का आयोजन भी होगा। राम का स्मरण किया जायेगा। उनके नाम का भजन कीर्तन होगा। दीपक बत्रा ने कहा कि प्रशासक ने यह कार्यक्रम आयोजित करने को मंजूरी दे दी है।

No comments: