Saturday 20 January 2024

NT24 News Link : कांग्रेसी पार्षदों ने दरबार साहिब, दुर्गायना मंदिर में टेका माथा....

 कांग्रेसी पार्षदों ने दरबार साहिब, दुर्गायना मंदिर में टेका माथा

विनय कुमार

चंडीगढ़

कांग्रेस के पार्षदों ने  चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष  हरमोहिनदर  सिंह लक्की  के साथ दरबार साहिब और दुर्गायना मंदिर में जाकर माथा टेका। आज फोटो जारी करते हुए अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि दरबार साहिब और दुर्गायना मंदिर में जाकर चंडीगढ़ और पार्टी के बेहतर भविष्य की कामना की। जिस प्रकार मौजूदा सत्ता पक्ष अलोकतांत्रिक तरीके से चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में पद हासिल करने की कोशिश कर रहा है भगवान उन्हें सद्धबुधि दे। प्रेरणादायक भगवान श्री राम के नाम पर सत्ता हासिल करनी वाली बीजेपी उनके बताए रामराज्य के पदचिन्हों के बिल्कुल उलट चल रही है। हर तरह के हथकंडे अपना रही है। पूरा शहर माननीय उच्च न्यायालय की तरफ टकटकी लगाकर देख रहा है बेहतर न्याय की उम्मीद कर रहा है। हम गुरु साहिब से और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि बीजेपी के नेताओं को बुद्धि दे और हमारा शहर दुनिया में नंबर एक बने और तरक्की करें। पार्षदों में गुरबक्श रावत, गुरप्रीत सिंह, दर्शना देवी, तरुणा मेहता, जसबीर सिंह, निर्मला देवी और सचिन गालव सहित अन्य लोगों ने माथा टेका।

No comments: