Monday 22 January 2024

NT24 News Link : माता मनसा देवी परिसर के संस्कृत गुरुकुल श्री मुक्तिनाथ वेद विद्या आश्रम में...

रॉकी मित्तल ने संस्कृत गुरूकुल में आयोजित एक शाम श्री राम के नाम  में किया भजन गायन

माता मनसा देवी परिसर के संस्कृत गुरुकुल श्री मुक्तिनाथ वेद विद्या आश्रम में महाउत्सव हुआ

पहले दिन अनुष्ठान, यात्रा, भंडारा और संकीर्तन सभा आयोजित हुई

विनय कुमार

पंचकूला

अयोध्या में राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव के मौके पर माता मनसा देवी परिसर के संस्कृत गुरुकुल श्री मुक्तिनाथ वेद विद्या आश्रम में दो दिवसीय महाउत्सव की शुरुआत रविवार से हुई। परिसर में गुरुकुल परिवार की तरफ से वैदिक मंत्रों का अनुष्ठान करते हुए भव्य कलश यात्रा, प्रभु श्री राम की शाेभा यात्रा निकाली गई। गुरूकुल के आचार्य स्वामी श्रीनिवासाचार्य ने बताया, यह यात्रा गुरूकुल से शुरू होकर सेक्टर 5 के एरिया में घूमी। इस यात्रा को गुरुकुल के विद्यार्थियों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरा की। इसके बाद परिसर में भंडारा लगाया गया। वहीं शाम में भजन संध्या - एक शाम प्रभु राम के नाम हुई। जिसमें गुरुकुल के विद्यार्थी अमित शर्मा ने राममय माहौल को बनाया। इस कार्यक्रम में खासतौर पर लोक गायक रॉकी मित्तल ने भजन गायन से सभी लाेगों को भावविभोर कर दिया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस महाउत्सव के कार्यक्रम में ईश्वर जिंदल ने राम मंदिर निर्माण के इतिहास से अवगत कराते हुए सभी रामभक्तों को भगवान राम के आगमन को लेकर  बधाई दी। गुरुकुल के प्रधान मुकुल बंसल ने भगवान राम की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान गुरुकुल के प्रधान मुकुल बंसल, सचिव अश्वनी गुप्ता, जयकिशन सिंगल, मुकेश गुप्ता, लाजपतराय बंसल व योगाचार्य अश्वनी शर्मा, जयजराम, शुक्ल और मंजू सहित सभी पदाधिकारियों कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

No comments: