Sunday 17 March 2024

NT24 News Link : छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने प्राचार्या को पंजाबी काव्य संग्रह 'हर्फ़ हमेल' किया भेंट.

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने प्राचार्या को पंजाबी काव्य संग्रह 'हर्फ़ हमेल' भेंट किया

विनय कुमार

चण्डीगढ़

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने प्राचार्या डॉ. आभा सुदर्शन को पंजाबी काव्य संग्रह 'हर्फ़ हमेल' भेंट किया। प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन ने खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की कि मनिंदर पाल सिंह द्वारा संपादित काव्य संग्रह 'हर्फ हमेलयुवाओं को साहित्य सृजन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने का एक बड़ा रचनात्मक प्रयास साबित होगा। कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह और कॉलेज की पूर्व छात्र समिति की समन्वयक डॉ. पूजा गर्ग ने भी इस काव्यात्मक प्रयास की सराहना की।

No comments: