Thursday, 9 December 2021

NT24 News : भाजपा प्रत्याशी भूपिंदर शर्मा ने चीफ..

भाजपा प्रत्याशी भूपिंदर शर्मा ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को दी श्रंद्धाजलि

NT24 News : सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर चंडीगढ़

 सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी ने दी श्रद्धांजलि

NT24 News : हरीश कुमार जैन ने पंजाब राज्य सहकारी विकास ...

 हरीश कुमार जैन ने पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक के चेयरमैन का पद संभाला

NT24 News : अवतार सिंह ने पनकोफैड के चेयरमैन...

 अवतार सिंह ने पनकोफैड के चेयरमैन का पद संभाला

NT24 News : जनरल बिपिन रावत को देश कभी...

 नरल बिपिन रावत को देश कभी नहीं भूल सकेगा: शिव सेना बाल ठाकरे

Wednesday, 8 December 2021

NT24 News : चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने...

चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़

निशा शर्मा उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गोयल महासचिव, अभिषेक सचिव व कृष्ण गिलोतरा बने कोषाध्यक्ष

वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक व बलविंदर सिंह जम्मू बने यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

NT24 News : भाजपा प्रत्याशी हीरा नेगी ने 32-33 में किया चुनाव प्रचार.

भाजपा प्रत्याशी हीरा नेगी ने 32-33 में किया चुनाव प्रचार

NT24 News : शावा नी गिरधारी लाल’ का डांसिंग नंबर

 ‘शावा नी गिरधारी लाल’ का डांसिंग नंबर 'गोरी दियां झांझरां' हुआ रिलीज़  

Tuesday, 7 December 2021

NT24 News : हीरा नेगी ने पेश किया भविष्य का रोड मैप, वार्ड ....

 हीरा नेगी ने पेश किया भविष्य का रोड मैप, वार्ड नंबर 22 में बनेगी डिस्पेंसरी व बैडमिंटन कोर्ट

NT24 News Link : वार्ड 34 को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना मेरी प्राथमिकता: भूपिंदर शर्मा

 वार्ड 34 को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना मेरी प्राथमिकता: भूपिंदर शर्मा

वार्ड नं.34 के भाजपा प्रत्याशी ने डोर टू डोर प्रचार यात्रा में निवासियों से मांगा समर्थन

Saturday, 4 December 2021

NT24 News Link : सामाजिक कार्यो के लिए मेरी प्रतिबद्धता ही मेरी पहचान: भूपिंदर

  भूपिंदर शर्मा  ने दाखिल किया वार्ड नं. 34 के लिए अपना नामांकन

मेरा वार्ड ही मेरा परिवार, सामाजिक कार्यो के लिए मेरी प्रतिबद्धता ही मेरी पहचान: भूपिंदर शर्मा


Thursday, 2 December 2021

NT24 News : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची.....

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, युवाओं को प्रोत्साहित करते हुये अरुण सूद ने छोडी अपनी दावेदारी


एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। पार्टी अब तक कुल 30 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने एक बार फिर स्वच्छ छवि वाले और युवा चेहरों को प्रोत्साहित करते हुये अंत में अपनी दावेदारी छोड दी है। अरुण सूद ने जारी एक बयान में बताया कि प्रत्याशियों की पहली सूची में आयु वर्ग, क्षेत्र, समेत सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर संतुलित सूची जारी की गई है।



इसी प्रकार दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव समीति में राष्ट्रीय महामंत्री तथा नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में चैयरमेन प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री – चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।
भाजपा ने अपनी दूसरी सूची ने वार्ड नंबर वार्ड 2 से महेशिंदर सिद्धू को मैदान में उतारा है जबकि वार्ड 8 से हरजीत सिंह, वार्ड 14 से कुलजीत सिंह संधू, वार्ड 18 से सुनीता धवन, वार्ड नंबर 19 से योगिता विकी शेरा को मैदान में उतारा है जबकि वार्ड 25 से विजय राणा तथा वार्ड 30 से शक्ति देवशाली भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगे। बता दे की वार्ड 30 से संजीव ग्रोवर को नाम घोषित किया गया था लेकिन नई सुची में शक्ति देवशाली का नाम घोषित किया गया 


Wednesday, 1 December 2021

NT24 News : भाजपा की पहली सूची जारी.....

चंडीगढ़ नगर निगम के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी

कुछ पूर्व पार्षदों के अलावा नये चेहरों पर जताया भरोसा

एन टी24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़, दिल्ली से पार्टी हाईकमान के साथ मंथन कर लौटे चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, नगर निगम चुनाव प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव विनोद श्रीधर तावड़े और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चुनाव समीति के सदस्यों से विचार विमर्श के बाद बुद्धवार को 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के चयन में पार्टी के प्रति उनकी कृतव्यनिष्ठा और बेदाग छवि को आधार बनाया है।  

प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुये बताया कि प्रत्येक वार्ड से मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, स्टेट के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की गई। पार्टी ने कई दौर के उम्मीदवारों के सर्वे किये जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल थे। सभी सिफारिशों के बाद राष्ट्रीय पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। चुनाव समीति में राष्ट्रीय महामंत्री तथा नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में चैयरमेन प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री - चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।