Wednesday 16 May 2018

भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू पहुंचे चंडीगढ़


भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू पहुंचे चंडीगढ़ 

विनय कुमार 

चंडीगढ़
16 मई 2018
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू का चंडीगढ़ आगमन पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा भव्य स्वागत किया गया | चंडीगढ़ प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने उनका पार्टी कार्यालय आने पर स्वागत किया | अवि भसीन चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़  यूथ एसोसिएशन  ( CIYA)  के चेयरमैन व उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे | स्वागत के उपरान्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने पार्टी के नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया | प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने सभी कक्षों में उनका दौरा कराया और कक्षों के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की | भवन को देखने के उपरान्त श्याम जाजू भी अपने आपको इसकी प्रशंसा करने से रोक न सके | उन्होंने कहा कि वे स्वयं अन्य राज्यों के अध्यक्षों से अपने यहाँ भवन बनाने से पूर्व चंडीगढ़ के कार्यालय भवन को देखने की बात कहेंगे | क्यों कि पार्टी कार्यालय में हर सुविधा को देखते हुए इसे बहुत ही स्व्यव्स्थित ढंग से बनाया गया है और प्रत्येक वस्तु का बारीकी से अध्यन करने के उपरान्त उसको बनाया गया है | संजय टंडन ने भी श्याम जाजू की बात पर कहा कि यदि कोई भी प्रदेश अपने यहाँ कार्यालय भवन बनाने के लिए यहाँ आना चाहे तो उनका स्वागत है और उनको हर प्रकार से चंडीगढ़ भाजपा की और से सहयोग प्राप्त होगा |

No comments: