Monday 28 May 2018

मुख्यमन्त्री ने भाजपा कार्यालय के नव निर्मित तल का किया उद्घाटन


मुख्यमन्त्री ने भाजपा कार्यालय के नव निर्मित तल  का किया उद्घाटन 

संजय टंडन ने मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टर का किया भव्य स्वागत

विनय कुमार 
चंडीगढ़
भारतीयजनता पार्टी चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित कार्यालय कमलम् के नव निर्मित प्रथम तल का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ | इस मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर,प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखरआदि भी उपस्थित थे | पार्टी मीडिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस नव निर्मित प्रथम तल में पार्टी के पाँचों जिला कार्यालय व 6 मोर्चा के अध्यक्षों के कार्यालयों का निर्माण किया गया है | इस से पूर्व सभी जिलाध्यक्षों व् मोर्चा अध्यक्षों ने अपनी अपनी सुविधा के अनुरूप अपने अपने कार्य क्षेत्रों में कार्यालयों को बनाया हुआ था |
   कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टर का भव्य स्वागत किया और कहा कि प्रथम तल पर जिलाध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के कार्यालयों का निर्माण करके सभी को एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया है | इस से अब कार्यकर्तायों को अपनी समस्या ले जाने के लिए अब इधर उधर जाने की बजाय एक ही स्थान पर सभी लोगों की उपलब्धता आसानी से हो सकेगी | कार्यकर्तायों के समस्याओं के निपटान में भी तीव्रता आएगी | उन्होंने कहा कि नव निर्मित तल में उन तमाम सुविधायों का भी विशेष ध्यान रखा गया है| तल में प्राकृतिक रोशनी व् हवा का भी विशेष प्रकार से ध्यान रखा गया है | सभी कक्षों में नवीनतम तकनीक की सुविधाओं का भी विशेष प्रकार से प्रबंध किया गया है | उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय के निर्माण में तेजी लायी गई है उसकी के चलते इसके दूसरे तल को भी समय रहतेपूरा कर लिया जायेगा |

         उपस्थित पार्टी के सभी कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नवतकनीक से सुस्सजित प्रथम तल के भव्य निर्माण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और भवन निर्माण कमेटी के कार्य को लेकर खूब प्रशंसा की | उन्होंने कहा कि उनका चंडीगढ़ से काफी पुराना रिश्ता है | उनका इस कार्यालय से काफी लगाव है | उन्होंने कहा कि इसके निचले तल की भांति नव निर्मित तल में भी टंडन व् इनकी टीम ने लगभग सभी सुविधाओं का विशेष प्रकार से ध्यान रखा है | इस तल की बनावट को देख कर वो अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से भी अपने यहाँ होने वाले निर्माण के लिए चंडीगढ़ कार्यालय का दौरा करने की बात रखेंगे ताकि इस भवन को देख कर वो लोग भी अपने राज्यों में ठीक इसी प्रकार से सुव्यवस्थित ढंग से भवन का निर्माण कर सके | उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का यदि कार्य स्थल अच्छा होता है तो वहां पर काम करने वाले लोग और अधिक कुशलता से अपने अपने कार्यों को करने में सक्षम होते हैं | कार्यालय को केवल कार्यालय की दृष्टि से न देखते हुए इसे एक मंदिर की तरह से देखना चाहिए | क्योंकि हमारी कर्मस्थली ही हमारे लिए तीर्थ के समान है  और चंडीगढ़ भाजपा का प्रदेश कार्यालय इस कसोटी पर खरा साबित होता है | अपने अनुभवों को साँझा करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था तो विपक्ष ने उनपर अनुभव न होने वाली बात को लेकर हमला किया | उस समय ही हमारी सरकार ने तय कर लिया था कि प्रदेश को सर्वप्रथम भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का अभियान चलाएंगे | इसके लिय उन्होंने मात्र 2 माह में इ रजिस्ट्री की शुरुआत की |
इस अवसर पर सांसद किरण खेर ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन व उनकी पूरी टीम को नवनिर्मित प्रथम तल के निर्माण पर बधाई प्रदान की | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का काम पार्टी के सभी कार्यकर्तायों का है |

No comments: