Sunday 3 June 2018

अवि भसीन बने भारतीय जनता पार्टी के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक


अवि भसीन बने भारतीय जनता पार्टी के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
2 जून 2018 :
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार की सहमति से अवि भसीन को भारतीय जनता पार्टी के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है | यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि अवि भसीन काफी वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और इस से पूर्व पार्टी के स्माल व् माइक्रो इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के सलाहकार भी रहे हैं | इसके साथ साथ वे अन्य संस्थानों जैसे की चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन केपूर्व अध्यक्ष, लघुउधोग भारती चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष, चंडीगढ़बिज़नेस कौंसिल के कार्यकारी सदस्य, इंडस्ट्रियल सर्विस प्रोवाइडर एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य और वर्तमान में सीया के चेयरमैन पद पर आसीन हैं | उन्होंने कहा कि अवि भसीन की नियुक्ति से इंडस्ट्री प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूती मिलेगी ऐसी उनको आशा है |


No comments: