Saturday 22 September 2018

भाजपा चंडीगढ़ ने “कार्यन्जली” अभियान कि की शुरुआत


भाजपा चंडीगढ़ ने “कार्यन्जली” अभियान कि की शुरुआत

एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सामाजिक क्षेत्र में जनता की सेवा के लिए चलाये जा रहे “कार्यन्जली” अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ में भी हुई | पार्टी के चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने आज द्दुमाजरामें एक शिविर के उद्घाटन के साथ इसकी विदिवत शुरुआत की | कार्यक्रम में सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरमैन संतोष शर्मा विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रममें उपस्थित थी | कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि न्यू किरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमे दांतों की जांच, कान और नाक की जांच की गई | इस शिविर में इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंस, पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉक्टर की टीम ने सभी लोगों की जांच की | इस मौके पर निःशुल्क कानों में लगने वाली मशीन, आयुर्वेदिक दवाइयों को भी वितरित किया गया | इस अवसर पर उनके साथस्थानीय पार्षद फार्मिला, जिला अध्यक्ष व पार्षद रवि कान्त शर्मा, प्रिंस भंदुला, डॉ रमणीक शर्मा, सिमरन और स्थानीय लोगों ने भी इसमें भाग लिया | इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 15 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस  से लेकर 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक चंडीगढ़ की कालोनियों में इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों आयोजन करेगी और निःशुल्क जरूरती वस्तुओं को गरीबों में वितरित करेगी | ये सभी कार्यक्रम “कार्यान्जली” नामक अभियान के अंतर्गत कराये जा रहे हैं | उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदा गरीबों की हितैषी रही है और समय समय पर पार्टी का कोई न कोई विभाग इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन आयेदिन करता रहता है | उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी संस्था नी किरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा करके जो आनंद प्राप्त होता है वो बताये नहीं बनता | समाज में इस प्रकार के सराहनीय कार्यों के लिए युवा वर्ग को सामने आना होगा |

No comments: