Saturday 22 September 2018

कॉर्डिनेशन कमेटी ने प्लाजा में निकाला कैंडल मार्च


कॉर्डिनेशन कमेटी ने प्लाजा में निकाला कैंडल मार्च
एन टी 24 न्यूज़ 
चंडीगढ़
 कॉर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यू टी चंडीगढ़  से संबंधित 37 यूनियन के लीडरो ने सैक्टर 17 के प्लाजा में कैंडल मार्च किया| यह केंडल मार्च 26 सितंबर की हडताल को कामयाब करने के लिए और चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की मुलाजिमो की जायज मांगो का हल जल्द करें| अश्वनी कुमार ने कहा कि मुलाजिम कईं सालों से अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने रैलियां कर रहे हैं और कई धरने रैलियां प्रशासन के आश्वासन पर निषेध किए  है पर चंडीगढ़ प्रशासन के उच्च अधिकारी मुलाजिम को हड़ताल की ओर धकेल रहे हैं और इससे मुलाजिम वर्ग मे बहुत रोष है| अश्वनी कुमार ने कहा 21 सितंबर को चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ जागो मार्च सैक्टर 17 मे किया जाएगा| अश्वनी कुमार सांसद किरण खेर से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द मुलाजिम की मांगें अपनी दखलअंदाजी करके मुलाजिम की मांगे मनवाई जाए |

No comments: