Thursday 4 April 2019

NT24 News : कांग्रेस द्वारा सुरक्षा बलों की प्रतिरोधक क्षमता को कम करने की कोशिश - टंडन

कांग्रेस द्वारा सुरक्षा बलों की प्रतिरोधक क्षमता को कम करने की कोशिश - टंडन
कांग्रेस की वोट बैंक नीति से हुआ देश का नुकसान - टंडन

एन टी24  न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा सैक्टर 24 के मकान नं. 2368 जनक जी के निवास स्थान, सैक्टर 46 के मकान नं. 4046 कपिल कुमार के निवास स्थान और सैक्टर 49 की नरवाणा सोसायटी में चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन विशेषरूप से उपस्थित हो लोगों से बातचीत की। इस कार्यक्रम में मेयर राजेश कालिया, पार्षद हीरा नेगी, जिला अध्यक्ष देवी सिंह, प्रिंस भंदूला, मनोज बजाज, अविनाश बंसल, पूर्णिमा शर्मा, नरवाना सोसायटी के अध्यक्ष शरदजीत मिश्रा, सदस्य विरन्द्र सिंह, श्याम सुन्दर शर्मा, संजय पुरी श्रवण वशिष्ट एवं विभिन्न एसोसिएशन के सदस्य और बुद्धिजीवी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने मोदी सरकार की नीतियों के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास को लेकर चली थी आज भी उसी राह पर चल रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार से सबको साथ लेकर चलेगी। गरीबों के हमदर्द नरेन्द्र मोदी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, भूमिहरों, मध्यवर्ग, महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के शुरू किया। जो आज लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। भारतीय जनता पार्टी एक वादा करके उसे दशकों तक लटकाये रखने वाली पार्टी नहीं है बल्कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनौतियों को चुनौती देने वाले शख्स हैं। जरूरत पडऩे पर देश के हित में कड़े निर्णय लेकर यह उन्होंने साबित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार चुनकर देश को देना यह हर नागरिक का कत्र्तव्य है। पाँच साल भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना भारतीय जनता पार्टी की बहुत बड़ी उपलब्धि है। कड़े फैंसले लेने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत होती है जो नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी ओर में नहीं है।कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वायदों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए टंडन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक परिवार ने 55 वर्ष तक दावा किया कि देश में सारे काम पूरे कर दिए हैं लेकिन सच तो यह है कि उनके लम्बे समय से सत्ता में रहने के बावजूद भी गरीबों का उत्थान नहीं हुआ बल्कि उनकी सरकार द्वारा सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है और बेरोजगारी बढ़ती गई। घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा देशद्रोह की धारा 124 को खत्म करने पर उन्होंने कहा कि जो लोग देश का अपमान करते हैं ऐसे लोगों से कांग्रेस सहानुभूति रखती है। जो भारत के संविधान को नहीं मानते ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का जो कानून है उसको खत्म करने का दावा करती है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा किये जा रहे वायदे अफस्पा एक्ट 1958 की समीक्षा के संशोधन पर निंदनिय बताया और कहा कि यह उनके द्वारा सशस्त्र बलों को कमजोर करने का एक प्रसास है ऐसा करने से सशस्त्र बलों का मनोबल कम होगा। वे हमारे सुरक्षा बलों की प्रतिरोधक क्षमता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। संजय टंडन ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी के 60 वर्ष भी देखे हैं और मोदी सरकार के 60 महीने भी। कांग्रेस की नीति वोट बैंक बनाने की रही है फिर चाहे इससे देश का नुकसान ही क्यों हो। देश की जनता सब देख रही है और भलीभांति समझ भी गई है अब उनके मन लुभावने वादों में नहीं फसने वाली। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपिल करते हुए कहा कि अपने मत का सही उपयोग करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

No comments: