Friday, 31 May 2019

NT24 News : स्पेशल बच्चों के लिए फंड जुटाने के लिए कार्यक्रम............

स्पेशल बच्चों के लिए फंड जुटाने के लिए कार्यक्रम आयोजित
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
स्पेशल बच्चों के कल्याण के लिए अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए एम्पॉवर ने स्पेशल बच्चों के लिए फंड्स जुटाने के लिए आज शुक्रवार को यहां होटल हयात रीजेंसी में एक कार्यक्रम ‘एलिसियन दिवा’, का आयोजन किया । यह आयोजन सुरखाब के साथ मिलकर किया । इस मौके पर स्पेशल बच्चों ने मॉडल और मशहूर हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया और इसके अलावा अन्य मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। स्पेशल बच्चों को अभिनेत्री नीत माहल, मिस्टर सुपरमॉडल यूनिवर्स गगन वर्मा, मॉडल और फिटनेस एक्सपर्ट रूबी सिंह, नॉर्थ इंडियन क्वीन 2018 और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.विभा बावा, पूर्व बैंकर और मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018 संजना शर्मा, एंडोक्रोनोलॉजिस्ट थैरेपिस्ट एंड फैशन मॉडल डॉ.टेटियाना कापरानोवा, अभिनेत्री ,मॉडल और एंकर सैम रतन, मिसेज चंडीगढ़ क्वीन 2018 डॉ.रिम्पल शर्मा सहित प्रमुख महिला हस्तियों और जानी मानी मॉडल्स के साथ रैंप पर वॉक करने का मौका मिला । रणजीत सिंह, निर्मल सिंह और वीर सिंह संधू सहित इंटरनेशनल व्हीलचेयर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी रैंप वॉक और शो में शामिल हुए । इस मौके पर एम्पॉवर की सह-संस्थापकों भारती कपूर और शर्मिता भिंडर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षमताओं से युक्त स्पेशल बच्चों  को एक साथ लाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने और आम लोगों के साथ उनका संवाद बढ़ाना था । उन्होंने कहा कि हम एक दिलचस्प और एक जीवंत माध्यम से जागरूकता का स्तर बढ़ाना चाहते हैं जिसमें स्पेशल बच्चों को शामिल होने, अच्छी तरह और गर्व से जिंदगी जीने और सामाजिक स्तर पर अपनी मौजूदगी और प्रभाव को प्रस्तुत करने का मौका मिले।’’ इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिट्टू संधू थी, जो कि रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट संचालित करती हैं । हयात रीजेंसी शो का मुख्य स्पांसर था जबकि ऑरेंज सैलून हॉस्पिटैलिटी पार्टनर , ए-ज्वेल्स ज्वैलरी पार्टनर और रूपमंतर हेल्थ पार्टनर थे । 



No comments: