Sunday 16 June 2019

NT24 News : हिमाचल महासभा चंडीगढ़ ने राहगीरों के छबील पिलाकर किया निहाल..

हिमाचल महासभा चंडीगढ़ ने राहगीरों के छबील पिलाकर किया निहाल
एन टी 24 न्न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
स्वयंसेवी संस्था हिमाचल महासभा चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 49 कीसिविल डिस्पेंसरी के सामने राहगीरों के लिए छबील का आयोजन किया गया | इस छबील में महासभा के अध्यक्ष डॉ सतीश शर्मा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों राकेश दत्ता, वी के बाली, भागीरथ शर्मा, राजपालडोगर, पिरथी, रमेश सहोड़, संजय भारद्वाज, विनोद राणा, जे एस राणा,रविन्द्र पठानिया और अन्य सभी सदस्यों ने मीठे जल, हलवा प्रसाद और बिस्कुट का वितरण कर के लोगों की सेवा की | इस पावन अवसर पर स्थानीय पार्षद हीरा नेगी, पार्षद रवि कान्त शर्मा, जिलाध्यक्ष देवी सिंह, राजेन्द्र शर्मा, रमेशकौल आदि ने भी शीतल जल की सेवा की और साथ ही अपने कर कमलों द्वारा भंडारे का वितरण किया | इस छबील के आयोजन की जानकारी प्रदान करते हुए संस्था के पदाधिकारी संजय भारद्वाज ने  बताया कि सदस्यों ने सर्वप्रथम सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी के नाम का जाप किया और पूजा अर्चना की | उसके उपरान्त तैयार प्रसाद का भोग लगा कर इसकी शुरुआत की जोकि दोपहर तक चलती रही | इस दौरान शहर की जानीमानी हस्तियों ने भी अपने करकमलों द्वारा सेवा की और श्री बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया | उन्होंने संस्था द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि ये संस्था कई वर्षों से सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती रही है | गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता प्रदान करती आ रही है | संस्था समय समय पर गरीब कन्याओं की शादी, भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिता कार्यक्रमों के अलावा अनेकों समाज से जुड़े जन कल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है | महासभा का मूलमंत्र है और वो है सेवा भाव से सब लोगों को एक दृष्टि से सेवा करना और सभी सदस्य इसके लिए निःस्वार्थ भाव से अपना काम करते हैं | उन्होंनेनेशनल फेडरेशन आफ हिमाचल सोशल इंस्टिट्यूशन द्वारा चंडीगढ़ हिमाचल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा को फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव और पिरथी सिंह को कार्यालय सचिव नियुक करने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि चंडीगढ़ हिमाचल महासभा इन नियुक्तियों से अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं और उन्हें गर्व है कि फेडरेशन ने चंडीगढ़ के सदस्यों की नियुक्ति कर के साबित कर दिया है कि महासभा के सभी पदाधिकारी और सदस्य बेहतरीन काम कर रहे हैं जिसके लिए हिमाचल महासभा के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं साथ ही उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामना प्रदान की |

No comments: