Friday 15 November 2019

NT24 News : भारत कपड़ा उद्योग को आने वाले समय में और मजबूत करने मे सक्षम-बदनौंर.....

भारत कपड़ा उद्योग को आने वाले समय में और मजबूत करने मे सक्षम-बदनौंर
पंजाब के गवर्नर ने सर्व भारतीय कपडा उद्योग के 75वे प्लेटटिनम जुबली कॉन्फ्रेंस का चंडीगढ़ में किया उद्घाटन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी पी सिंह बदनोर ने चंडीगढ़ के होटल ललित मे सर्व भारतीय कपड़ा उद्योग के 75वे  पलैटिनम जुबली कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने समागम के मेहमान आशीष बगरौडिया, टॉई चंडीगढ़ के प्रधान एल के सिंह, कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन एस एन गर्ग, मुकेश त्यागी व टॉई के सेक्रेटरी शतीश मरवाहा की उपस्थिति में शमां  जलाकर समागम का आगाज किया। अपने संबोधन में गवर्नर ने चंडीगढ़ के यूनिट  द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा कहां कि उन्होंने देशभर के व्यापारियों व उद्योगपतियों को एक छत के नीचे लाकर बहुत बड़ा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कॉन्फ्रेंसो में ही कपड़ा उद्योग व भारत के विकास पर विचार विमर्श हो सकता है। उन्होंने आए हुए व्यापारियों को श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पूरब की  बधाई दी। व्यापारियों को संबोधन करते हुए राज्यपाल  ने कहां कि भारत समय आर्थिक दृष्टि से विश्व गुरु बनने के पथ पर है व कपड़ा उद्योग इसमें एक अहम भूमिका निभा सकता है क्योंकि कपडा एसोसिएशन इस समय भारत की सबसे बड़ी संसथा है जो भारत के करीब 11 करोड़ लोगो को रोजगार दे रही है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में मौजूदा हालातों के अंतर्गत भारत का कपड़ा उद्योग और भी तेजी से आगे बढ सकता है व इस समय भारत का घरेलू कपड़ा उद्योग अच्छा कार्य कर है। कपड़ा उद्योग में पंजाब की भूमिका का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पंजाब इस समय भारत का करीब 65% कपड़े का निर्माण कर रहा है जबकि भारत का 95% ऊनी कपड़ा पंजाब में बन रहा है। उन्होंने कहां कि कपड़ा उद्योग की खोज व डिजाइन के लिए पंजाब में दो सैंटर मोहाली व अमृतसर में बनाए गए है जो कि बहुत अच्छा कार्य  कर रहे हैं व अपनी खोज से कपड़ा उद्योग को सेवाएं दे रहे है। कपड़ा उद्योग के व्यापारियों व उद्योगपतियों को पेश आ रही मुश्किलों को हल करने का निमंत्रण देते हुए राज्यपाल ने कहां के नई खोज वह तकनीक से ही इन मुश्किलों से लड़ा जा सकता है। व्यापारियों व उद्योगपतियों को पंजाब में अपने यूनिट लगाने का निमंत्रण ते हुए राज्यपाल ने कहां के पंजाब में कपडा उद्योग के प्रफुल्लित होने की अनेक संभावनाएं है इसलिए उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करना चाहिए।

No comments: