Thursday 16 April 2020

NT24 News : वार्ड न. 20 में बटें मास्क, दस्ताने और सेनिटाइज़र ।

वार्ड न. 20 सफाई कर्मचारियों में शक्ति प्रकाश देवशाली ने बाँटे मास्क, दस्ताने और सेनिटाइज़र 
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश के कर्मवीरों का सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के आह्वान के अनुसार वार्ड 20 के सफाई कर्मचारियों को भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने मास्क, दस्ताने और सेनिटाइज़र वितरित किये। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, अंकुश गुप्ता, ललित गाबा, मनदीप घुमन, दीपक शर्मा, गौरव ठाकुर, परमजीत सिंह, विशाल अम्बा आदि उपस्थित थे। देवशाली ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना को हारने में हमारे देश के कर्मवीर बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में हमारा भी यह नैतिक दायित्व बनता है की हम उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  इसी कड़ी में आज इन सफाई कर्मचारियों को कोरोना बीमारी से बचाव हेतु मास्क, दस्ताने और सेनिटाइज़र दवाई प्राइवेट लिमिटेड के गौरव ठाकुर, सेटोल केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड परवाणू तथा मनोज गुप्ता (मेलबोर्न) और परमिंदर सिंह (सिडनी) एवं अन्य मित्रों के सहयोग से बांटे गए। देवशाली ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी और अपने परिवार की जान की परवाह किये बिना देश के सेवा करने वाले डॉक्टर, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मचारियों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके योगदान के बिना कोरोना के खिलाफ जंग लड़नी नामुमकिन थी। 

No comments: