Sunday 31 May 2020

NT24 News : संजय कुमार चौबे ने मनाई 30वीं वर्षगांठ

संजय कुमार चौबे और उनकी धर्मपत्नी को उनकी शादी की 30वीं वर्षगांठ की बधाई

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
संजय कुमार चौबे, जी हां एक ऐसा नाम जो चंडीगढ़ में अपने माता-पिता द्वारा मिले संस्कारों पर चलते हुए, अपने जीवन के लक्ष्य जो की दूसरों की सेवा करना है, इसे अपनाया। जिसमें उनका साथ बहुत ही खूबसूरती के साथ उनकी जीवन साथी सरोज चौबे निभा रही हैं। संजय चौबे ने म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ चलते हुए स्वर सुधा स्टूडियो को खोला। जिसमें कई दिग्गज गायक एवं टीवी कलाकारों ने अपनी आवाज़ और अपनी गायकी को रिकॉर्ड करके लोगों तक पहुंचाकर उनका मनोरंजन किया। संजय कुमार चौबे म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ एक समाज सेवक भी हैं। जिन्होंने शिवानंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की इस ट्रस्ट के जरिए उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई, सेक्टर-16 और 32 के इलावा कई हॉस्पिटलों को रक्तदान शिविर के जरिए रक्त उपलब्ध करवाया है। शिवानंद चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने लॉक डाउन के दौरान एक बहुत बड़ा अभियान चलाया। जो की पिछले कई महीनों से पूरे विश्व में फैले हुए (कोविद-19) कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव में लोगों की सेवा करता आ रहा है। संजय कुमार चौबे ने दिन-रात, तन-मन-धन से लोगों में कोरोना ना पनपे इसके लिए प्रत्येक प्रयास किए। सबसे खास बात यह रही कि लॉकडाउन के दौरान श्रीमती सरोज चौबे अपने परिवार के साथ मिलकर रोज़ाना 300 लोगों का खाना बनाती रहीं जो की अलग अलग जगह पर जा कर लोगों में बांटा गया। इस दौरान ट्रस्ट ने कई ब्लड डोनेशन कैंप लगाए, हजारों की संख्या में गरीब लोगों में सैनिटाइज़र मास्क, ग्लब्ज़, बिस्कुट, पानी की बोतलें खाने का कच्चा सामान, पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाया जिससे कि कोरोना वायरस के चलते कोई भी गरीब मजदूर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करें, वह भूखा न सोए। उन्हें कई संस्थाओं द्वारा उनकी इन सेवाओं के चलते बतौर कोरोना योद्धा सम्मानित भी किया गया। 
******एक खास बातचीत के दौरान, एन टी24 न्यूज़ की टीम की ओर से उन्हें उनकी शादी की 30वीं वर्षगांठ की बहुत बहुत बधाई।*******

No comments: