Friday 1 May 2020

NT24 News : मीलों दूर गुजरात से आई जरुरतमंदों के लिये सौगात......

मीलों दूर गुजरात से आई जरुरतमंदों के लिये सौगात
उद्योगपति ने भाजपा को भेंट किये 8 टन बासमती चावल
प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने किया आभार व्यक्त
एन टी 24 न्यूज़
ईशा शर्मा 
चंडीगढ़
भाजपा चंडीगढ़ द्वारा गत एक माह से भी अधिक चलाई जा रही भाजपा रसोईको उस समय ओर अधिक जोश प्राप्त हुआ जब मीलों दूर गुजरात में बैठे उद्योगपति कृष्ण कुमार गुप्ता ने पार्टी को 8 टन बासमती चावल से भरा एक ट्रक भेंट किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने विधिवत रुप से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं चन्द्रशेखर, अमित जिंदल, मोहिन्द्र निराला आदि की मौजूदगी में यह रसद प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर कृष्ण कुमार गुप्ता ने वैबकास्ट के माध्यम से चुनिंदा नेताओं को संबोधित करते हुये बताया कि नेक कार्य कभी भी किसे से छिपे नहीं छिपते। वे सोशल मीडिया और प्रैस के माध्यम से चंडीगढ़ में किये जा रहे राहत कार्यो पर नजर लगाये हुये थे जिसमें उन्हें भाजपा द्वारा उठाई गई पहल प्रशंसनीय लगी। गुप्ता ने अपने चंडीगढ़ स्थित मित्र तेजिन्दर सिंह से संपर्क साध कर आठ टन बासमती चावल का आर्डर कर गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सपूर्द किया। उन्होंनें अपनी इस भेंट को नेक कार्यो के हवन में एक छोटी से आहूतिकी संज्ञा दी और राहत कार्यो को जारी रखने का आहवान किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि मानवता के प्रति सेवा भाव के लिये कोई सीमा, धर्म और राजनीति आड़े नहीं आती। उन्होंनें कहा कि चंडीगढ़ के प्रति गुजरात और गुप्ताजी का सौहार्द शहरवासी कभी नहंी भूलेंगें। उन्होंनें कहा कि उनकी यह भेंट न केवल भाजपा की 52 रसोईयों में जुटे कार्याकताओं को उर्जा प्रदान करेगी बल्कि जरुरतमंदों के भूखे पेट भरने में भी सहायक होगी।

No comments: