Friday 1 May 2020

NT24 News: चौबे दम्पति ने जरुरतमन्द लोगों की सेवा के साथ..........

चौबे दम्पति ने जरुरतमन्द लोगों की सेवा के साथ गौशाला में गायों के लिए हरा चारा भी दिया
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
संजय कुमार चौबे और सरोज चौबे द्वारा शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को शहर के अलग अलग हिस्सों में रोज जरुरत का समान वितरित किया जाता है। इसी कड़ी में आज भी लगातार सैंतीसवें दिन राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन चंडीगढ़ यूनिट के महासचिव और शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार चौबे और ट्रस्ट की सचिव सरोज चौबे ने कोविड-19 की इस जंग में जरूरतमंद लोगो को साबुन, बिस्कुट एवं अन्य सामान के अलावा गौशाला में गायों के लिए हरा चारा भी दिया। सरोज चौबे ने बताया कि जरूरतमंद लोगो के साथ - साथ हम सबको अपने आसपास पशु पक्षियों का भी विशेष ध्यान रखना है। संजय कुमार चौबे ने सभी लोगो से अपील किया कि वे सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे और एक दूसरे की मदद भी करे। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सहयोग करने के लिए चंदन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर चंदन संधु , जितेंद्र कुमार रंजन , बिन्नी राय तथा गुम्मा मानकपुरी का आभार व्यक्त किया।

No comments: