Saturday 30 May 2020

NT24 News : भाजपा महिला मोर्चा ने ऑन फेथ के साथ....

भाजपा महिला मोर्चा ने ऑन फेथ  के साथ मिलकर मनाई मोदी सरकार की वर्षगांठ : गरीबों को बांटे उपहारच
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता द्वारा मोदी सरकार के 1 वर्ष पूरे होने  की खुशी में  प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सूद एवं मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी के मार्गदर्शन में सेक्टर 52 लेबर  कॉलोनी में सैकड़ों गरीब मजदूर लोगों को महामारी से बचने के लिए जागरूक करने के अलावा मोदी सरकार के 1 वर्ष सकुशल पूरे होने पर उन्हें भेंट स्वरूप सैनिटाइजर सेफ्टी मास्क भेंट स्वरूप प्रदान किए गए एवं मास्क पहनने के  महत्व भी बताया गया सैनिटाइजर प्रयोग करने के फायदे के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर कड़कती गर्मी में मीठी लस्सी के पैकेट ऑन फेथ फाउंडेशन कनाडा एवं सुखमयी सेवा समिति, चण्डीगढ़ के संचालक विरेंदर भटारा द्वारा सैकड़ों लोगों को वितरित की गई। रुबी गुप्ता ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में मोदी सरकार टू के 1 वर्ष पूरे होने एवं उनके कुशल नेतृत्व में देश का नाम पूरी दुनिया में ध्रुव तारे की तरह चमक रहा है एवं इस वैश्विक करो ना महामारी को बहुत ही कुशलता से नियंत्रण करने की उनकी क्षमता को पूरा विश्व उनका आज लोहा मान रहा है इस उपहार वितरण के समय विशेष रूप से श्रीमती मीरा पासवान,  राघव शर्मा मोदगिल व अमर मनकू आदि भी उपस्थित रहे। 


No comments: