Friday 12 June 2020

NT24 News : संत कबीर दास की 643 वीं जयंती के पावन अवसर.......

संत कबीर दास की 643 वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
संत कबीर दास की 643 वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सेक्टर 25 कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के जिला नंबर 2 के अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा, मोर्चा महामंत्री विक्की शेरा और नरेश टांक, मीरा पासवान, स्वराज उपाध्याय, प्रकाश चंद, महेंद्र राणा, कुलजीत संधू, रविंद्र ठाकुर, सन्नी सूद, विजय कुमार, हरदीप भूरा ने संत कबीर दास जी की प्रतिमा पर पुष्प सुमन अर्पित कियेl इस अवसर पर मोर्चा द्वारा खीर के प्रसाद का भी वितरण किया गयाl उपस्थित सभी लोगों को संत कबीर दास की जयंती पर बधाई प्रदान करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने कहा कि भक्ति काल के उस दौर में कबीरदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार में लगा दिया थाl वे धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और मानव सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित थेl इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि संत कबीर दास जी ने अपना जीवन सरल भाव से व्यतीत कियाl उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर जो प्रहार किया और उनके खिलाफ समाज में जो अलख जगाई वो आज भी सत्य हैl उन्होंने भक्ति मार्ग पर चलने का और उसके सत्य को जानने के लिए लोगों को सदैव प्रेरित कियाl


No comments: