Friday 2 October 2020

NT24 News : विकास प्रधान वाल्मीकि ग्रूप ने गरीब लड़की.........

 विकास प्रधान वाल्मीकि ग्रूप ने गरीब लड़की 

की कराई शादी

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

सेक्टर-25 निवासी विकाश प्रधान वाल्मीकि ग्रूप के प्रधान विकास ने एक गरीब लड़की की शादी करा कर कन्या दान किया। लड़की के परिवार वालों ने पूरे ग्रूप को बधाई देते हुई उनका आभार व्यक्त किया। बता दें कि ग्रूप के प्रधान विकास को उनके टीम के सदस्य सौरव ने शादी के बारे में बताते हुए कहा कि जगतपुरा गांव की एक लड़की की शादी  है। जो बेहद गरीब और मजबूर है। सूचना मिलते ही विकास ने अपने पूरे टीम के साथ गरीब परिवार के घर पहुंच कर हकिकत जानने की कोशिश की। जिसके बाद विकास ने गरीब परिवार की लड़की की शादी का पूरा खर्चा उठाने और शादी कराने का फैसला लिया। जिसके बाद अपने ससभी सदस्यों के सहयोग से लड़की के परिवार के साथ मिलकर डबल बेड, फ्रीज, टीवी, सोफा सेट समेत खाने का पूरा खर्चा उठाते हुए शुक्रवार को पूरे वीधि विधान के साथ शादी की रस्म को पूरा कराया। जिस दौरान लड़की के परिजनों ने भावुक होकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्रूप के सदस्य बच्चू, राहुल, कौसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ध्यान रहे कि कोरोना काल में भी विकास ग्रूप ने शहर में रह रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए लोगों के घरों तक सूखा राशन पहुंचाने का काम किया था। विकास का कहना है कि उनको किसी की मदद करने का मौका मिलता है तो उनको बहुत खुशी होती है।

No comments: