Friday 11 June 2021

NT24 News : केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात दो डिस्पेंसरियां.....

 केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात दो डिस्पेंसरियां 

मिलने पर सत्यपाल जैन ने डॉक्टर हर्षवर्धन का किया धन्यवाद

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन ने केन्द्रीय मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन का दो राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिये दो नई डिस्पैंसरी (एक चंडीगढ़ में और एक पंचकूला में) तथा उसके लिये चार-चार स्टाफ (एक डॉक्टर, एक नर्स, एक क्लर्क, एक फार्मासिस्ट) के पद मंजूर किये जाने के लिये धन्यवाद किया है। यहां ये उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा इस सम्बंध में अधिसूचना कल यानि 10 जून, 2021 को नई दिल्ली में जारी की गई। आज यहां जारी एक बयान में जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में केन्द्र सरकार के पेंशनर्स पिछले कई वर्षो से इस क्षेत्र में सी.जी.एच.एस. की डिस्पैंसरियों की संख्या एक से बढ़ाकर पांच करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ0 हर्षवर्धन के आदेश के बाद अब इनकी संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई है तथा इन नई दो डिस्पैंसरियों में चार-चार कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत कर दिये गये हैं। इससे केन्द्रीय कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केन्द्रीय सरकार अन्य दो डिस्पैंसरियों को खोलने पर भी जल्द निर्णय लेगी। जैन ने चंडीगढ़ प्रशासन से भी आग्रह किया कि वह चंडीगढ़ में स्वीकृत इस नई डिस्पैंसरी के लिये जल्द से जल्द स्थान मुहैया करवाये ताकि यह डिस्पैंसरी शीघ्र अति शीघ्र चालू हो सके। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि वह सैक्टर 41 में पहले से मार्क किया गया एक प्लॉट भी जल्द ही सी.जी.एच.एस. अधिकारियों के हवाले करे ताकि वहां पर एक अच्छा सी.जी.एच.एस. अस्पताल बन सके।

 

No comments: