Saturday 10 July 2021

NT24 News : नगर निगम 2021 के चुनावों को लेकर शशांक भट्ट ...

 नगर निगम 2021 के चुनावों को लेकर शशांक भट्ट ने की पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ की बैठक

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चंडीगढ जिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक बैठक नगर निगम 2021 के चुनावों को लेकर शशांक भट्ट की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ में हुई, बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक भट्ट ने जिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों को नगर निगम 2021 के चुनावों को कैसे जीता जाए, किस प्रकार से तैयारी करनी है उसके बारे में विस्तार से समझाया। बैठक में शशांक भट्ट ने सभी युवाओं को मोदी जी द्वारा किए गए विकास कार्य को एवं पार्टी के पार्षदों द्वारा किए गए कामों को घर-घर तक ले जाने का आह्वान किया और विरोधियों द्वारा किए जा रहे भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। शशांक भट्ट ने अपने सभी मंडल अध्यक्षों को अगले 1 सप्ताह में मंडल की टीम,बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख नियुक्त करने के लिए कहा, प्रशांत ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो विजय राणा, जिलाध्यक्ष मनु भसीन के नेतृत्व में हम अपने जिले की सभी 6 सीटें जीतेंगे। बैठक मे ज़िला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, राहुल कौशिक, दिनेश त्रिपाठी, अजय भारद्वाज, खुशबू ज़िला महामंत्री प्रदीप मलिक (मोंटी), सौराभ खान, ज़िला सचिव अकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी ,राहुल चौधरी, विशाल सैनी मनप्रीत सिंह ,अमित यादव ,अनिल सूद और सोशल मीडिया इंचार्ज सुमन जोशी, मण्डल अध्यक्ष रवि कुमार टाक, हरदीप सिंह, राहुल, आजाद मौर्या, गौरव सिंह लक्खा,अजय कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे।

No comments: