Thursday 8 July 2021

NT24 News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोर्चा प्रभारियों की की गई नियुक्ति....

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोर्चा प्रभारियों की की गई नियुक्ति

एन टी 24 न्यूज़ 

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भाजपा  प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और संगठन महामंत्री दिनेश कुमार की सहमति  से पार्टी के सभी मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है जबकि प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन महिला मोर्चा प्रभारी, प्रदेश सचिव अनूप गुप्ता को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है । प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा एस सी मोर्चा , रमेश कुमार निक्कू को किसान मोर्चा तथा प्रदेश सचिव हुकम चन्द को ओबीसी मोर्चा के प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि नए प्रभारियों की नियुक्ति से पार्टी तथा मोर्चा में  पार्टी सम्बधी कार्यो में नए संचार का विकास होगा, पार्टी की गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे । सभी प्रभारी वरिष्ठ कार्यकर्ता है तथा मोर्चा को उनके अनुभव का लाभ होगा।


No comments: