Thursday 19 August 2021

NT24 News : सेक्टर 32 C में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन...

सेक्टर 32 C में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़  

भारतीय जनता पार्टी मंडल नंबर 22 के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के द्वारा सेक्टर 32 C में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेश पंचाल उपस्थित रहे। और बीजेपी मंडल नंबर 22 से महासचिव गौरी शंकर राय, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ,रंजना अग्रवाल, शक्ति केंद्र अध्यक्ष श्याम लाल जी, बूथ अध्यक्ष बाबू राम, शांति देवी ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनम वर्मा उपस्थित रहे। बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन सेवा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है| इसी कारण चंडीगढ़ के लोगों में दिन प्रतिदिन वैक्सीनेशन लगवाने का उत्साह बढ़ता जा रहा है| इसी के चलते आज वैक्सीनेशन कैंप में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से आए हुए मेडिकल स्टाफ के द्वारा  55 लोगों को पहली डोज़ और 63 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई| दीपक शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में वार्ड नंबर 22 के साथ-साथ चंडीगढ़ के सभी वार्डों में लगातार वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलता रहेगा|

 

No comments: