Sunday 26 September 2021

NT24 News : सत्य पाल जैन ने वार्ड नं0 18 में पंडित दीन दयाल .....

सत्य पाल जैन ने वार्ड नं0 18 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भेंट की

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का समूचा जीवन राष्ट्र को समर्पित था तथा उन्होंने अपने त्याग, तपस्या, समर्पण एवं बलिदान से देष के हजारों लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत की। जैन चण्डीगढ़ में भाजपा के मण्डल नं0 18 द्वारा श्री पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती के अवसर पर ‘सेवा ही समर्पण’कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। अवसर पर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा सैक्टर 30 में वृक्षारोपण किया गया जिसमें 10 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम के बाद जनता में हल्वे का प्रसाद भी वितरित किया गया। जैन ने दिया जलाकर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल अर्पित किये। इस अवसर पर सर्वश्री रविन्दर सिंह रावत, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, मंडल प्रधान श्री साहिल आनंद, पार्षद श्री राजेश गुप्ता, प्रवक्ता श्री नरेश अरोड़ा, श्री मुकेश शर्मा, श्रीमति रत्तू, श्री इंद्र जीत काला, श्री ईश्वर,, श्री जोनी, श्री कपिल, श्री दिनेश, श्री राजीव, श्री तलवार, श्री लक्की, श्री आकाश, श्री अमन, श्री मनोज यादव और श्री कालिया भी उपस्थित थे।

 

No comments: