Sunday 26 September 2021

NT24 News : गढ़वाल भवन में चयनित पदाधिकरियों का शपथ....

गढ़वाल भवन में चयनित पदाधिकरियों का शपथ एवं सम्मान समारोह आयोजित

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

गढ़वाल भवन सैक्टर 29, चण्डीगढ़ में चयनित पदाधिकरियों का शपथ एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प. श्री लाखी राम भारद्वाज जी ने की। इस अवसर पर गढ़वाल सभा के प्रधान बिक्रम सिंह बिष्ट, कुमांउ सभा के प्रधान बचन सिंह नगरकोटी एवं उत्तराखण्ड की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। चण्डीगढ़ नगर निगम के पार्षद गुरबक्श रावत, शक्ति प्रकाश देवशाली उत्तराखण्ड भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र शर्मा एवं रोशन लाल बडोनी भी उपस्थित थे। अन्त में परिषद् के प्रधान बुद्धीचंद डोटियाल और महासचिव रायसिंह बिष्ट ने उपस्थित सभी महानुभावों का धन्यवाद किया। टिहरी गढ़वाल विकास परिषद् के दोनों ग्रुपों की सहमति बनने के उपरान्त परिषद् के निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। प्रधान बुद्धी चंद डोटियाल, वरिष्ठ उप प्रधान, विजय सिंह रावत, उप प्रधान विनोद सिंह भंडारी एवं वी.डी. उनियाल, महासचिव श्री रायसिंह बिष्ट, सचिव सोभन सिंह नेगी एवं गौतम सिंह बिष्ट, कैशियर विष्णु दत्त रणाकोटी, उप कैशियर, जयेन्द्र सिंह भंडारी एवं मकान सिंह पनाईं, कोष निरीक्षक मैताब सिंह भंडारी, सांस्कृतिक सचिव चन्द्र मोहन जोशी, सांस्कृतिक मंच संचालक भगवान चंद डोटियाल, माल एवं खेल सचिव संजय उनियाल, संगठन सचिव अनिल पंवार, महिपाल सिंह कठैत, भरत सिंह राणा, दीपक उनियाल, आलम सिंह भंडारी, शीशपाल सिंह असवाल।

 

No comments: