Tuesday 16 November 2021

NT24 News Link : जनता की भागीदारी से अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी....

जनता की भागीदारी से अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी भारतीय जनता पार्टी : अरुण सूद

नगर निगम चुनाव हेतु शहर में चलाया जाएगा "आपका चंडीगढ़ आपका सुझाव" अभियान

सूद ने कांग्रेस और आप को किया चैलेंज, इस बार 35 में से 35 सीटें हमारी होंगी

सूद ने कहा विनेबिलिटी के आधार पर ही अपने उम्मीदवार चुनेगी पार्टी

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी नगर  निगम चुनाव में अपना विजन डॉक्यूमेंट अथवा संकल्प पत्र आम जनता की भागीदारी से तैयार करेगी। उसी आधार पर आने वाले 5 वर्षों के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम  में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। सूद के साथ प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, प्रदेश प्रवक्ता एवं संकल्प पत्र कमेटी के संयोजक धरिन्दर तायल,  मीडिया कमेटी के सदस्य अमित महाजन,  अमनदीप सिंह, व अरुण दीप सिंह उपस्थित थे। सूद ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, सांसद, मेयर तथा स्थानीय सभी पार्षदो ने चंडीगढ़ को विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे ले जाने का कार्य किया है। यह विकास यात्रा चंडीगढ़ की जनता के अनवरत समर्थन के कारण ही संभव हो पायी है। लोकतंत्र और विकास की इस मुहिम को जारी रखने के लिए भाजपा चंड़ीगढ़ की  जनता के पास जाकर इस प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है।  हमारा  विज़न है कि अगले 5  सालों में चंडीगढ़ को  न केवल देश का नंबर 1 शहर बनाएं बल्कि इसे एक विश्व स्तर का शहर बनाएं।  इसी का रोडमैप बनाने  के  लिए    लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चंडीगढ़ का सबसे बड़ा जन भागीदारी अभियान  आपका चंडीगढ़, आपका सुझाव " अभियान शुरू किया जाएगा l इस अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ के सभी लोगों को अपने सुझावों/आकांक्षाओं को भाजपा के साथ साझा करने के लिए आमंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा| इन सभी सुझावों व आकांक्षाओं के आधार पर भाजपा 2021 नगर निगम  चुनावों के लिए विज़न डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) बनाएगी इस अभियान के तहत  प्रत्येक मोहल्ले में प्रमुख स्थान पर सुझाव पेटी रखी जाएगी जिनमें    जनता  अपना सुझाव लिख कर जमा कर सकती हैं लोग मिस्ड कॉल देकर भी अपने सुझाव रिकॉर्डिंग के माध्यम से दे सकेंगे। वेबसाईट पर जाकर भी सुझाव  दर्ज किये जा सकते है। इसके अलावा  भाजपा के कार्यकर्ता चंडीगढ़ के विभिन्न समूहों के साथ चर्चा करेंगे और उनके सुझाव एकत्रित करेंगे | सूद ने दिया कांग्रेस और आप को चैलेज : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार 35 में से 35 वार्ड पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में बिखराव अभी से नजर आ गया है। उनके नेता वापस कांग्रेस में जाने लगे हैं। वहां न कोई संगठन है और न ही कोई चेहरा है। सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की ही बी टीम है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस को भी चुनौती देते हुए कहा कि उनका शहर में कोई वजूद नहीं है। पिछली बार भी शहर की जनता ने हमें पूर्ण बहुमत देकर जता दिया था कि कांग्रेस का अब शहर में कोई वजूद नहीं रहा है। टिकैत के कहने से 10 वोट का भी फर्क नहीं पड़ेगा.... एक सवाल के जवाब में अरुण सूद ने कहा कि राकेश टिकैत के कहने से उन्हें 10 वोट का भी फर्क नहीं पड़ेगा। टिकैट ने हाल ही में नगर निगम चुनाव में भाजपा को वोट न देने का बयान दिया था। सूद ने कहा कि टिकैत के इस बयान का चंडीगढ़ की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बल्कि उल्टे जहां-जहां राकेश टिकैत अथवा तथाकथित किसान नेताओ ने भाजपा की खिलाफ बयान दिया है वहां-वहां भाजपा की वोटों में बढ़ोतरी हुई है इसका ताजा उदाहरण हरियाणा के  ऐलनाबाद उपचुनाव में देखने को मिलाजहां राकेश टिकैत व किसान नेताओ की  अपील के बावजूद भाजपा की 15000 वोट बढ़ी है।

No comments: