Monday 8 November 2021

NT24 News : चंडीगढ़ को बनाएंगे कांग्रेस और भाजपा मुक्त: जरनैल सिंह...

 नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

कांग्रेस सचिव प्रेम लता अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हुई

चंडीगढ़ को  बनाएंगे कांग्रेस और भाजपा मुक्त: जरनैल सिंह

न टी24 न्यूज़

विनय कुमार

चंडीगढ़

नगर निगम चुनाव को लेकर एक बार फिर से चंडीगढ़ की राजनीति उस वक्त गर्मा गई जब कांग्रेस की सचिव प्रेम लता अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। सोमवार को पार्टी आफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से विधायक और चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने प्रेम लता व उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए  औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष प्रेम गर्ग,चुनाव प्रचार समीति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा, महासचिव विजयपाल सिंह उपस्थित थे। बता दें कि प्रेम लता पिछले 15 सालों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप में काम कर रही थी। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरप्रीत उप्पल, उपाध्यक्ष इष्पिंदर सिंह, जगतार सिंह, प्रीतपाल कौर, पुलकित सिंह तथा सचिव करणवीर सिंह ने भी आप का दामन थामा। इस दौरान जरनैल सिंह ने कहा कि प्रेमलता और उनके साथियों के आप में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है। कांग्रेस के नेताओं का स्वागत करते हुए आप नेता ने कहा कि दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस जीरो हो गई है। अरविंद केजरीवाल की लोक हितैषी नीतियों को देखते हुए देशभर में लोग आप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते जो केवल मैनिफेस्टो तक सिमट कर रह जाते हैं बल्कि गारंटी देते हैं जिसका ताजा उदाहरण दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार है तथा दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव जीतने के बाद चंडीगढ़ में भी दिल्ली की तर्ज पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। जरनैल सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ को कांग्रेस और भाजपा मुक्त कर दिया जाएगा। । वहीं प्रेम लता ने कहा कि ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में कोई सुध लेने वाला नहीं है। कांग्रेस सिर्फ एक पारिवारिक निजी कंपनी है। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।

No comments: