Tuesday 4 January 2022

NT24 News Link : उषा रानी संयुक्त रूप से एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर...

उषा रानी संयुक्त रूप से एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन की प्रधान चुनी गई

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन एवं एमटीएस क्लास 4 वर्कर युनियन की एक संयुक्त मीटिंग चेयमैन राज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में यह फैसला किया गया कि एमटीएस क्लास 4 वर्कर युनियन एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन के साथ विल्य कर रही है। उषा रानी को संयुक्त रूप से एक्ता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन का प्रधान चुना गया। यह चुनाव दो वर्ष के लिए है। वहीं युनियन बाडी में चेयरमैन के रूप में सोनू खोसला को चुना गया है जबकि वाईस चेयनमैन राज कुमार, प्रधान उषा रानी, उप प्रधान राजवंत कौर, जनरल सेक्रेटरी वीर सिंह, संयुक्त सेक्रेटरी कुसुम, कैशियर गोल्डी, अतुल, संयुक्त कैशियर मीना, कानूनी सलाहकार करमजीत, प्रैस सेक्रेटरी राम सिंह, दफ्तरी सेक्रेटरी विजय, आरगेनाईजिंग सेक्रेटरी आदेश, दीपक, रानी, रत्न, ब्रिजेन्द्र बिरला एवं सुमिता को चुना गया है। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

No comments: