Tuesday 8 February 2022

NT24 NEWS LINK : 20 फरवरी तक जिम्मेदारी आपकी, उसके बाद पंजाब की सारी जिम्मेदारी हमारी ....

 20 फरवरी तक जिम्मेदारी आपकी, उसके बाद पंजाब की सारी जिम्मेदारी हमारी - भगवंत मान

गंदी राजनीति, भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करने के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाएं - भगवंत मान


एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता 

चंडीगढ़,मोहाली

20 फरवरी पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा। यह बदलाव का दिन होगा। पंजाब की जनता इस बार नया इतिहास और नई कहानी लिखेगी। उक्त बातें आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने 'मिशन पंजाब 2022'  के तहत चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। रविवार को भगवंत मान मोहाली(एसएस नगर) और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आप उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मान रविवार सुबह 10 बजे मोहाली पहूंचे। वे मोहाली के बलौंगी मार्केट, 3बी2 मार्केट, सेक्टर-79, फेस -11 मार्केट, सेक्टर 82 मार्केट पहूंचे और लोगों से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह को वोट देने की अपील की। उसके बाद वे डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने लौहगढ़ जीरकपुर, रामलीला मैदान, लालडू मंडी के लोगों से रूबरू हुए और यहां से आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा का समर्थन करने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान मान ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। मोहाली और डेराबस्सी के लोगों में मान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर लोगों ने मान का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मान के साथ एसएएस नगर से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह और डेराबस्सी से आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा के अलावा पार्टी के कई राज्यस्तरीय और स्थानीय नेता एवं भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि यह लड़ाई पंजाब को बचाने की लड़ाई है। पंजाब की राजनीति में फैले भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म करने की लड़ाई है। नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालने और उन्हें अच्छी शिक्षा व रोजगार देने की लड़ाई है। यह लड़ाई पंजाब के किसानों को बचाने और उन्हें संपन्न बनाने की लड़ाई है। पंजाब की भलाई के लिए हमें इस लड़ाई को हर हाल में जीतना होगा। 20 फरवरी तक पंजाब के इस ऐतिहासिक लड़ाई की जिम्मेदारी आपके हाथो में है। उसके बाद पंजाब और पंजाब के लोगों की सारी जिम्मेदारी हमारी होगी। मान ने कहा कि आज पंजाब की शासन-व्यवस्था में भ्रष्टाचार और माफिया जड़ जमा चुका है। पारंपरिक पार्टियों ने नेताओं ने मिलकर पंजाब को लूटा और राज्य को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशा माफिया और नेताओं के गठजोड़ ने पैसे कमाने के लिए नौजवानों को नशे के जाल में फंसा दिया है। भ्रष्टाचार और माफिया के कारण पंजाब का खजाना खाली हो गया है और राज्य सरकार पर तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया है। पूरे पंजाब में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का सिर्फ रेत माफिया का कारोबार चलता है। इस पैसे को हमें जनता के काम में लाना है। हम भ्रष्टाचार और माफिया को जड़ से खत्म कर पंजाब का खजाना भरेंगे और पंजाब सरकार को कर्जमुक्त बनाएंगे। गंदी राजनीति, भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करने के लिए इस बार आम आदमी पार्टी को मौका दें और 20 तारीख को झाड़ू का बटन दबाएं।

No comments: