Tuesday 8 February 2022

NT24 NEWS : क्या गीत और नयन अपने दुश्मनों को चकमा दे पाएंगी?

क्या गीत और नयन अपने दुश्मनों को चकमा दे पाएंगी?

एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता 

गीत ढोली और 'नयन- जो वेखे अनवेखा' के आगामी एपिसोड ने यह जानने की हमारी उत्सुकता को बढ़ा दिया है कि गीत और नयन अपहरणकर्ताओं से कैसे बच पाएंगी और उनके रास्ते में आने वाली बाधाओं को कैसे दूर करेंगी। ज़ी पंजाबी के प्रसिद्द शो गीत ढोली के बारे में बात करें तो जब गीत अपने पति मल्हार से संपर्क करने की कोशिश करती है तो मल्हार की बुआ जानबूझकर ऐसा होने नहीं देती। दूसरी ओर, गीत मेहरा घर तक पहुंचने के लिए पैसे जोड़ती है ताकि वह सिमोन को चकमा दे सके और दुल्हन के रूप में पालकी में बैठ सके। क्या गीत सिमोन को चकमा देने में सफल होगी या मल्हार को हमेशा के लिए खो देगी? दूसरा शो जिसने दर्शकों को आकर्षित किया है, वो है नयन- जो वेखे अनवेखा, जिसमें नयन, पति द्वारा अस्वीकार किए जाने के बावजूद देवांश(पति) के प्रति अपना फ़र्ज़ निभाने के लिए ससुराल जाती है जहाँ रास्ते में कुछ गुंडे उसका अपहरण कर लेते हैं, उनसे भागने की कोशिश में देवी माँ उसकी मदद करती है।  कहानियों के एपिसोड्स ने दर्शकों को यह जानने के लिए जिज्ञासु बना दिया है कि क्या गीत सिमोन को चकमा दे पायेगी? और क्या नयन अपने अपहरणकर्ताओं से बच पाएगी? अपनी उत्सुकता को दूर करने के लिए देखते रहिए रात 8 बजे गीत ढोली और नयन- जो वेखे अनवेखा रात 8:30 बजे सोमवार से शुक्रवार तक सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।

No comments: