Wednesday 9 February 2022

NT24 NEWS LINK: डोनेशन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक...

माइक्रो डोनेशन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

माइक्रो डोनेशन के माध्यम से लोगो तक पहुंचने का आह्वान किया

एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया गया है इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा कार्यालय कमलम में बैठक का आयोजन किया । महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता धवन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन ने विशेष रूप से हिस्सा लिया उनके अलावा मोर्चा महामंत्री नेहा अरोड़ा, नीलम गुप्ता सहित मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारी,जिला व मण्डल पदाधिकारी उपस्थित थीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मेयर आशा जसवाल ने मोर्चा की महिलाओं से आह्वान किया कि मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान से स्वयं भी जुड़े तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़े । प्रभारी कैलाश चन्द जैन ने संगठन को मजबूत करने बारे चर्चा की तथा माइक्रो डोनेशन अभियान बारे कहा कि यह अभियान पैसा इकट्ठा करने के लिए नहीं चलाया गया है बल्कि पार्टी का लोगों तक पहुंचने का एक जरिया है। इस अभियान से जुड़कर पार्टी के लिए स्वेच्छा से राशि का योगदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भावनाएं पार्टी से जुड़ेंगी। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन ने विश्वास दिलाया कि चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी और अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। महामंत्री नेहा अरोड़ा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति नमो ऐप के माध्यम से 5 से 1000 तक का अंशदान कर सकता है। इसके लिए चंडीगढ़ के लिए HF6924-F रेफ़रल कोड़ भरना होगा। इस अवसर पर मोर्चा की तरफ से इस अभियान के लिए शशी को संयोजक व अनिता जोशी को सह संयोजक नियुक्त किया गया ।

No comments: