Monday 21 February 2022

NT24 News : स्वच्छता से ही बदलाव...शहर वासियों से सहयोग की अपील......

 आतंरिक और बाहरी स्वच्छता से ही बदलाव संभव, शहर वासियों से सहयोग की अपील

एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता

चंडीगढ़

स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज सेक्टर 17 प्लाज़ा में ब्रह्मा कुमारी संस्था और चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| नगर निगम शहर में सफाई और स्वच्छता के लिए प्रयासरत है और वहीं ब्रह्मा कुमारी संस्था की मुख्या शिक्षाएं हैं अपने विकारों को दूर कर मन को स्वच्छ बनाना| इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही दोनों संस्थाओं का साथ मिलकर लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित करना था| किसी भी शहर के विकास और उत्थान के लिए आतंरिक और बाहरी स्वच्छता का होना अत्यंत ही आवश्यक है| ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं| कार्यक्रम की शुरुआत मेंसुबह 11 बजे सेक्टर 17 के प्लाज़ा में करीब 500 ब्रह्म कुमारी भाई बहनों ने श्वेत वस्त्रों में शांति यात्रा निकाली| हर दुकान के आगे से गुज़रते हुए बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से बैनर्स और पर्चों के ज़रिये शांति और स्वछता का सन्देश दिया| बहुत सी बहनों और कुमारियों ने फरिश्तों का रूप धारण कर दुकानों में जाकर शांति सन्देश दिया| यह पूरी यात्रा करीब 90 मिनट में संपन्न हुई जिसकी शोभा देखते ही बनते थी| कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सरबजीत कौर मुख्य अतिथि थीं और उनके अलावा मंच पर चंडीगढ़  निगम कमिशनर श्रीमती अनिंदिता मित्रा, चीफ इंजीनियर श्री नरिंदर शर्मा, सेक्टर 17 के कॉउन्सलर श्री सौरभ जोशी व मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के मेंबर्स उपस्थित थे| ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उत्तरा दीदी,  ह्माकुमारी अनीता दीदी और ब्रह्माकुमारी कविता दीदी भी मंच पर मौजूद रहे| शांति यात्रा के बाद अनीता दीदीनेउपस्थित जनसमूह को मैडिटेशन करवाई और कुमार अर्जुन ने बहुत ही मधुर स्वर में स्वच्छता एंथम गाया|

कमिशनर अनिंदिता मित्रा जी ने अपने सम्बोधन में अपने अंदर की सफाई के साथ साथ अपने आस पास की सफाई पर ध्यान देने की बात कही| उन्होंने हाल ही में अपने इंदौर के दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा की वहां जो सबसे खास बात उनके देखने में आयी वो थी वहां के निवासिओं की सफाई अभियान में सहभागिता| हर नागरिक चाहे वो दुकानदार हो या खरीददार, उनको अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास साफ़ नज़र आया| हर कार व गाडी में एक छोटा डस्टबिन पाया जो व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी का बहुत ही सुन्दर एहसास दिलाता है| चंडीगढ़ वासियों से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की| निगम तो अपना काम कर रहा है लेकिन जब तक लोगों की सफाई में रूचि नहीं होगी, शहर कैसे साफ़ रह पायेगा| ज़िम्मेदारी सबको बराबर ही उठानी पड़ेगी| ब्रह्मा कुमारी संस्था की इस पहल की उन्होंने सराहना की तथा उम्मीद जताई की संस्था की भाई बहन अपने आस पास की लोगों से सफाई रखने की बात ज़रूर सांझा करेंगे|

NT24 YouTube News Link : https://www.youtube.com/watch?v=sXC4-Tm9YIM

उत्तरा दीदी ने बाहरी और आतंरिक सफाई को एक दूसरे का पूरक बताया| उन्होंने कहा की शुरुआत खुद से ही करनी पड़ेगी| अगर हमारा मन दूसरों की लिए शुभ भावना रखे है, तभी हम घर की बहार अपने शहर देश और विश्व को स्वच्छ देखने की सपने को साकार कर सकते हैं| शिव बाबा से शक्ति लेकर अपने मन को स्वच्छ बनाते चलें और आतंरिक व बाह्यीय सशक्तता से धीरे धीरे फिर से भारत सोने की चिड़िया बन जायेगा| कॉउन्सलर श्री सौरभ जोशी ने ब्रह्मा कुमारी संस्था का तहे दिल से उनकी तन से मन से और जन से सेवाओं के लिए शुक्रिया किया| उन्होंने कहा की स्वच्छ भारत अभियान की ज़रुरत ही इसलिए पड़ी क्योंकि अपने आस पास के वातावरण को साफ़ रखने की हम अपनी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी को पूरा नहीं करते| चंडीगढ़ को कभी क्लीन &ग्रीन सिटी कहा जाता था लेकिन जिन शहरों में गन्दगी के ढेर लगे रहते थे, उनमे जागरूकता आयी लेकिन हम अपनी ही अनदेखी के चलते स्वच्छ शहरों की गिनती में पिछड़ते गए| उन्होंने कहा की ब्रह्मा कुमारी संस्था के भाई बहन अध्यात्म के तल पर बहुत स्वच्छ हैं और नगर निगम आपसे यह अपेक्षा रखता है की बाहरी स्वछता पर भी सहयोग दें|

महापौर सरबजीत कौर ने भी शहर के निवासियों से अपने घर आंगन और शहरमेंआस पास सफाई रखने की अपील की और सभी को यह शपथ दिलवाई की अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे| सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न ही करेंगे और दूसरों को भी इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित करेंगे| बाज़ार जाते हुए कपडे या जूट का थैला इस्तेमाल करेंगे और अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए पूरा योगदान देंगे

No comments: