Wednesday 8 June 2022

NT24 News Link : पर्यावरण सरक्षण को लेकर चलाया जागरूकता ....

सूखना झील पर पर्यावरण सरक्षण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

पर्यावरण दिवस के मौक़े पर द इन्वायरॉन्मेंट सॉसाययटी ओफ़ चंडीगढ़ और इंडिया द्वारा सूखना झील पर पर्यावरण सरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विशेष रूप से चंडीगढ़ के सभी पर्यावरण प्रेमी और सीजीसी ग्रूप ओफ़ कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया , रोहन सिंह सेक्रेटेरी इन्वायरॉन्मेंट सॉसाययटी ओफ़ चंडीगढ़ ने बताया इस वर्ष का थीम ओन्ली वन अर्थ केवल एक पृथ्वी को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा , जिसमें अलग अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों से जुड़ा जाए और उन्हें पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया जाए ।

No comments: