Monday 20 February 2023

N24 News Link : काम से घर लौट रहे शख्स की चाकू से गोद कर किया कत्ल...

 काम से घर लौट रहे शख्स की चाकू से गोद कर किया कत्ल, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

हरियाणा के पंचकूला में मर्डर की एक वारदात आई सामने । पंचकूला सेक्टर-19 के नजदीक एक शख्स को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल छा गया था । फिलहाल, मृतक के एक जानकार के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान शिव कुमार (30 वर्ष) के रूप में की है। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। बताया जाता है की, मृतक शिव कुमार एक खाली मैदान में खून से लथपथ पड़ा था। जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताक्ष करते आगामी कार्रवाई की। शिव कुमार पीर मुछल्ला में मजदूरी का काम करता था और बीती देर रात वह अपने काम से ही घर वापिस लौट रहा था। लेकिन इस दौरान उसका मर्डर हो गया। आरोपी चाकू गोदने के बाद खून से लथपथ हालत में शिव कुमार को तड़पता छोड़ गए और उसकी मौत हो गई। बहराल, पुलिस जांच कर रही है।

No comments: