Friday 8 December 2023

NT24 News Link : पूरे देश से जुड़ी हिमाचल की 30 से ज्यादा संस्थाएं लेंगी भाग ...

अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ की अर्धवार्षिक बैठक का शुभारम्भ करेंगे राजेंद्र राणा    

पूरे देश से जुड़ी हिमाचल की 30 से ज्यादा संस्थाएं लेंगी भाग 

विनय कुमार

चण्डीगढ़

अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के देश भर से प्रतिनिधि संस्था की अर्धवार्षिक बैठक में भाग लेने हेतु चण्डीगढ़ में जुटेंगे। 9 दिसंबर दिन शनिवार को सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 27 डी में सुबह 8 बजे से होने जा रही इस बैठक की मेजबानी का दायित्व हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ निभाएगी। हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति नेजानकारी दी कि अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के साथ संपूर्ण भारत से हिमाचल की 30 से ज्यादा संस्थाएं जुडी हुई हैं। बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ज्योति प्रज्वलित करके करेंगे। अंत में स्मृति चिन्ह भी बांटे जाएंगे। हिमाचल महासभा के सभी कार्यकारिणी सदस्य वहां स्वागत में मौजूद रहेंगे।

 

No comments: