Friday 8 December 2023

NT24 News Link : कल्याणकारी योजनाओं के बारे में करवाया अवगत....

जागरूकता प्रवास अभियान में प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया

विनय कुमार

चण्डीगढ़

भाजपा महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ प्रदेश द्वारा जागरूकता प्रवास अभियान के अंतर्गत चण्डीगढ़ के प्रत्येक जिले में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के सहयोग से चण्डीगढ़ प्रदेश के सभी 6 जिलों शहीद भगत सिंह जिला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य नीतू गर्ग, रानी झांसी जिला में टीना बैंक्विट, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला में डॉ. कायनात काजी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला में रेखा, अटल जिला में पद्मा व अंबेडकर जिला में श्रीमती उपदेश के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन व मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने बताया कि प्रवास अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क कर आंगनबाड़ी, गौशाला, स्कूल कॉलेज, मंदिर संकीर्तन मंडलियों, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त लाभार्थी भाई बहनों, नए-नए मतदाताओं से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। प्रवास के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक समाज के वर्ग के लोगों द्वारा नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भरपूर उत्साह दिखाया।

 

 

No comments: