Tuesday 12 December 2023

NT24 News Link : उत्तर भारत महिलाओं का चंडीगढ़ में लगा महाकुंभ....

महिला मोर्चा उत्तर भारत महिलाओं का  

चंडीगढ़ में लगा महाकुंभ

विनय कुमार

चंडीगढ़

भाजपा कार्यालय कमलम सेक्टर 33 चंडीगढ़ में चंडीगढ़ में उत्तर भारत की महिलाओं का महाकुंभ का नजारा देखने को मिला, मीडिया संयोजक महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में बताया कि, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन एवं प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का विशेष कार्यशाला कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता थी, ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का समाज के प्रत्येक वर्ग स्कूल कॉलेज के नए मतदाताओं, अध्यापकों ,अस्पतालों के डॉक्टर ,दिव्यांगों ,केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के लाभार्थी ,ट्रांसजेंडर्स ,रेहड़ी फड़ी वाले, किसान मजदूर, एवं समाज के प्रत्येक निम्न वर्गों से संवाद संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रायोजित योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, इन सबको भाजपा परिवार के साथ जोड़कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण किया जाएगाl  इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, एवं आशा जायसवाल और बड़ी संख्या में दिल्ली हरियाणा उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश पंजाब जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख से दासमति छात्रा, भारतीय सूद, वीनू डॉ. कायनात काज़ी, उपदेश अन्दोत्र, समीता बरुरा,  रेखा कुमारी, सुमित्रा भैया दहियाके नेतृत्व में उत्तर भारत की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भाजपा महिला मोर्चा विशेष कार्यशाला कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को उत्तर भारत में पहुंचाने के  लिए संकल्प लिया, प्रदेश महासचिव नेहा अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा एवं मुख्य अतिथि रेखा गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन द्वारा दीपक जलाकर किया गयाl

No comments: