Wednesday 13 December 2023

NT24 News Link : जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र दान वितरित किए....

जितेंद्र मल्होत्रा ने जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र दान वितरित किए

विनय कुमार

चण्डीगढ़

समाजसेवी संस्था सामाजिक समरसता संगठन द्वारा सेक्टर 44 स्थित कम्युनिटी सेंटर में वस्त्र दान महोत्सव का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए। संस्था के संयोजक अनूप सरीन ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वंचित तबके के लोगों ने सर्दी के इस मौसम में गर्म कपड़े प्राप्त कर राहत महसूस की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य कायनात काजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अनूप सरीन ने कहा कि वस्त्रदान का महोत्सव पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह चलाया जाएगा। जितेंद्र मल्होत्रा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के ऐसे कार्यक्रमों को और भी अधिक उत्साह देने की आवश्यकता है। समाज के निम्न वर्गों को हर प्रकार से सहयोग देने की भावना रखनी चाहिए। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता शक्ति प्रकाश देवशाली, महासचिव रामवीर भट्टी, धर्म जागरण मंच के पूर्व संयोजक एवं सेवा भारती के पूर्व महामंत्री नरेंद्र कुमार पांडे, महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता, अजय कुमार अग्रवाल, पवन कुमार खुराना, सुशील जैन व जयप्रकाश गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे l

 

No comments: