Tuesday 19 December 2023

NT24 News Link : सुनील दत्त पंत बने उत्तराखंड भातृ संगठन, दरिया के प्रधान....

सुनील दत्त पंत बने उत्तराखंड भातृ संगठन, दरिया के प्रधान 

24 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 

विनय कुमार

चण्डीगढ़

उत्तराखंड भातृ संगठन, दरिया की ओर से  एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारणी में संगठन का प्रधान सुनील दत्त पंत का चुना गया जबकि उपप्रधान पद हेतु जगबीर पंवार व वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश बलूनी, महासचिव पद के लिए संजीव ठाकुर, सचिव बीरसिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीन चैहान, सांस्कृतिक मंत्री के लिए जितेंद्र खरौला, ऑडिटर गिरिश खत्ती, खेल मंत्री दिनेश बिष्ट, उप सांस्कृतिक मंत्री दरवान सिंह भण्डारी, माल मंत्री खुशी राम, संगठन सचिव संदीप लखेड़ा को चुना गया। इनके अलावा प्रेस सचिव के लिए कुलदीप धस्माणा, प्रचार सचिव के लिए हरीश पंत, उप प्रचार सचिव कलम सिंह रावत, उपमालमंत्री सजवान, सलाहकार समिति में दीपक उनियाल, शंकर पंवार, बलवंत सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया। सुनील दत्त पंत बने उत्तराखंड भातृ संगठन, दरिया के प्रधान यह नियुक्तियां चेयरमैन हरीश बर्थवाल, वाइस चेयरमैन मेहरबान रावत की अध्यक्षता में की गईं। प्रेस सचिव कुलदीप धस्माणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

 

 

No comments: