Wednesday 20 March 2024

NT24 News Link : पेंडू सुधार कमेटी, चण्डीगढ़ की तरफ से मलोया में सम्मान ....

चण्डीगढ़ से पहली बार बने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को किया जाएगा सम्मानित

पेंडू सुधार कमेटी, चण्डीगढ़ की तरफ से मलोया में सम्मान समारोह 22 मार्च को

इतिहास में पहली बार किसी का चण्डीगढ़ से राज्यसभा मैंबर नियुक्त होना गर्व का विषय : दीदार सिंह / कुलजीत सिंह   

विनय कुमार

चंडीगढ़ 

चण्डीगढ़ से पहली बार राज्यसभा सांसद बने सतनाम संधू के लिए सम्मान समारोह करवाया जा रहा है। ये आयोजन गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम, मलोया में पेंडू सुधार कमेटी, चण्डीगढ़ की ओर से 22 मार्च को किया जा रहा है। पेंडू सुधार कमेटी के प्रधान दीदार सिंह व चण्डीगढ़ नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर कुलजीत सिंह ने जानकारी दी कि समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद व चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से किसी को चण्डीगढ़ से राज्यसभा मैंबर नियुक्त किया गया है जोकि चण्डीगढ़ से वालों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह संधू भी एक साधारण से किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इससे आसपास के गांव के लोगों में खुशी की लहर पाई जा रही है। समारोह के दौरान पेंडू सुधार कमेटी व अन्य 15 गांव से कमेटी के सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

 

No comments: