Monday 18 March 2024

NT24 News Link : अंजू मोदगिल महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल की वाइस..

अंजू मोदगिल महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल की वाइस प्रिंसिपल नियुक्त

विनय कुमार

चण्डीगढ़

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, चण्डीगढ़ में अंजू मोदगिल को वाइस प्रिंसिपल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति स्कूल प्रबंधन ने उनकी सेवाओं को देखते हुए की है। अंजू मोदगिल लगभग 27 वर्षों तक चंडीगढ़ के सीबीएसई से जुड़े हुए प्रतिष्ठित स्कूल में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। उन्होंने विशेष कर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अग्रणी कार्य किया है। उनके खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में स्कूल व देश का नाम रोशन कर चुके हैं। स्टूडेंट्स, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के द्वारा हमेशा उसके कार्य को सराहा जाता रहा  है। स्टूडेंट्स उनके साथ दिल की गहराइयों से जुड़े हुए हैं। अधिकतर स्टूडेंट्स अब ऊंचे पदों पर आसीन हैं। उनकी यादें हमेशा अविस्मरणीय हैं। ऐसी टीचर के लंबे अनुभव को देखते हुए महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल की मैनेजमेंट ने खुशी जताई है। स्कूल के पैटर्न एनआरआई सुदर्शन गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह स्कूल हर तरह की सुविधाओं से लैस है। स्कूल का सारा स्टाफ प्रशिक्षित है। उन्होंने अंजू मोदगिल का स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर आसीन होने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल और बुलंदियों की तरफ बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।अंजू मोदगिल ने विश्वास दिलाया कि वह अपने कार्य में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उसने हमेशा दिल से कार्य किया है और यह  कार्य इसी  ऊर्जा के साथ निरंतर जारी रहेगा। प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा ने अंजू मोदगिल की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल दिन दुगनी- रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। ऐसे में कार्य को सुचारू रूप से चलने के लिए इस पद के लिए नियुक्ति अनिवार्य हो गई थी। अंजू मोदगिल द्वारा शहर के स्कूल में दी गई सेवाएं प्रभावशाली रही हैं। ऐसे में उन्हें इस पद पर नियुक्त किए जाने के लिए स्कूल प्रबंधन खुशी जाहिर करता है। स्कूल के सभी स्टाफ ने मोदगिल को उनकी जॉइनिंग पर बधाई दी।

 

No comments: