Tuesday 9 April 2024

NT24 News Link : अजय दत्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन सेवा ने अपने दायित्व की दिलाई शपथ

अजय दत्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन सेवा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को अपने दायित्व की शपथ दिलाई

विनय कुमार

चण्डीगढ़

भारत विकास परिषद चंडीगढ़ प्रान्त की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक राजस्थान भवन सेक्टर 33 में आयोजित हुई जिसमें अजय दत्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन सेवा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को अपने दायित्व की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पीके शर्मा अध्यक्ष चण्डीगढ़ प्रान्त ने सभी का स्वागत किया। भुपिन्दर कुमार महासचिव ने 2024-25 के कार्यक्रमों का विस्तृत रूप से जानकारी दी और जसपिंदर कौर,वित्त सचिव ने 2024-25 के वित्त का बजट प्रस्तुत किया।अजय दत्ता ने सभी मेंबरो को विस्तृत रूप से मार्गदर्शन किया।अशोक गोयल, निदेशक, साक्षरता प्रकल्प ने भी सभी का मार्गदर्शन किया।अंत में विनोद पंडित , संगठन सचिव, सभी का धन्यवाद किया 

 

No comments: