Friday, 4 January 2019

NT24 News : फिल्म ‘ऊड़ा-आड़ा’ का ट्रेलर हुआ लाँच............

फिल्म ‘ऊड़ा-आड़ा’ का ट्रेलर हुआ लाँच
एन टी 24 न्यूज़
विनयकुमार
चंडीगढ़
पंजाबी सिनेमा के लिए बहुत ही ज़बरदस्त रहा । हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्मों ने कला का स्तर और भी बढ़ा दिया है । अब साल 2019 में पॉलीवुड और भी बहुत बढ़िया कहानियां और फिल्में लेकर तैयार है । इस फेहरिस्त को और भी चार चाँद लगाने के लिए तरसेम जस्सड़ और नीरू बाजवा अपनी आने वाली फिल्म “ऊड़ा आड़ा” के साथ तैयार हैं । यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी । “ऊड़ा आड़ा” का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह बहुत ही प्रशंसनीय है । तरसेम जस्सड़ और नीरू बाजवा की केमिस्ट्री ट्रेलर में भी साफ़ झलक रही है । बहुत समय बाद एक ऐसी फिल्म देखने को मिलेगी जो समाज को आईना दिखाने के साथ साथ मनोरंजन भी करेगी । यह फिल्म एक सवाल उठाती है आधुनिक समय के उन माँ-बाप पर जो अपने बच्चों को महंगे स्कूलों में पढ़ाने की दौड़ में लगे हैं जिसके कारण बच्चे अपनी जड़ों को समझने से असमर्थ रह जाते हैं । फिल्म की कहानी एक जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने बच्चे को एक महंगे स्कूल में पढ़ने भेजते हैं पर जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है और हालात बदलते हैं बच्चा अपने आप को अपने साथी बच्चों और उनके माँ-बाप से कमतर समझने लगता है । “ऊड़ा आड़ा” की कहानी हमारी ज़िंदगी में हर भाषा की महत्ता को भी उजागर करती है । इस फिल्म का निर्देशन क्षितिज चौधरी ने किया है, नरेश कथूरिया ने इसकी कहानी लिखी है और सुरमीत मावी ने इसकी पटकथा लिखी है । इस फिल्म का संगीत वेहली जनता रिकार्ड्स लेबल से रिलीज़ होगा । रसेम जस्सड़ ने फिल्म के ट्रेलर के बारे में कहा, "यह एक बहुत ही ख़ास प्रोजेक्ट है । मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक मेरी और नीरू बाजवा की केमिस्ट्री को अपनाएंगे और पसंद करेंगे ।  मैं इस फिल्म के साथ दर्शकों के साथ जुड़ना चाहता हूँ और एक खूबसूरत सन्देश देना चाहता हूँ । मैं यह भी उम्मीद करता हूँ कि  “ऊड़ा आड़ा” दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी और इससे समाज में बदलाव ज़रूर आएगा । हमें इस फिल्म को शूट करने में बहुत मज़ा आया । यह एक बहुत ही अलग कांसेप्ट है और निर्देशक क्षितिज चौधरी ने इस फिल्म को ख़ास बनाने में कोई कसार नहीं छोड़ी है । और नरेश कथूरिया की लिखाई का भी मैं मुरीद हूँ ।" 
नीरू बाजवा ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि साल 2018 भी 2019 की तरह ही ख़ास रहेगा । तरसेम जस्सड़ और निर्देशक क्षितिज चौधरी के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही ख़ास रहा ।  साड़ी कास्ट और क्रू की मदद के साथ जो फिल्म बनी है वह दर्शक ज़रूर पसंद करेंगे । "फिल्म के निर्देशक क्षितिज चौधरी ने कहा, " मैंने हमेशा से ही गिनती से ज़्यादा क्वालिटी में भरोसा किया है । फिल्म  “ऊड़ा आड़ा” एक इस तरह की फिल्म है जो पंजाबी सिनेमा में बदलाव लेकर आएगी ।  मैं इस फिल्म के साथ दर्शकों को बताना चाहता हूँ कि किसी की सफलता उसकी अंग्रेजी की जानकारी पर निर्भर नहीं करती । बल्कि इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी म्हणत करता है । यह एक पारिवारिक फिल्म है जो आज की हक़ीक़त को बयां करती है और बच्चों की पढ़ाई के प्रति हमारी सोच को बदलेगी ।" फिल्म के निर्माता रुपाली गुप्ता और दीपक गुप्ता ने कहा , "हम बहुत लम्बे समय से मनोरंजन जगत में हैं और हम खुश हैं की हमारी एक बढ़िया फिल्म बनाए की कोशिश पूरी हुई है । हम जानते हैं कि आज-कल फिल्म का विषय ही मुख्य है और हम इसके साथ बिलकुल भी समझौता नहीं करते हैं । फिल्म  “ऊड़ा आड़ा” के साथ एक बढ़िया विषय ले कर आ रहे हैं ।  हमें इस फिल्म से बहुत उम्मीद है कि दर्शक इस तरह के विषय को ज़रूर पसंद करेंगे जिसके साथ समाज को एक सन्देश मिलेगा ।" यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी ।  

NT24 News : फ्रैगरैंस गार्डन में कार्टून पात्र “रुद्रा” ने किया बच्चों संग डांस.......

फ्रैगरैंस गार्डन में कार्टून पात्र “रुद्रा” ने किया बच्चों संग डांस
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
36 चंडीगढ़ के स्वॉट इंस्टिट्यूट साइंस स्ट्रीम के 50-60 बच्चों ने जो की सिर्फ पढ़ने के आलावा कोई और एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, ने आज अपने मनपसंद कार्टून करैक्टर “ रूद्र “ के साथ गार्डन ऑफ़ फ्रेग्रेन्स की खुली फिजाओं में डांस सीखा भी और किया भी l गार्डन में निकटून रुद्रा चंडीगढ़ में बच्चों को बच्चों द्वारा बच्चों के निकलोडियन किड्स च्वाइस अवार्ड्स का जादुई अनुभव देने पहुंचे । रुद्रा,  गार्डन ऑफ़ फ्रेग्रेन्स में स्वॉट  इंस्टिट्यूट के बच्चों को   के आइकोनिक डांस स्टेप सिखाते हुए नज़र आए और बच्चों के लिए यह एक यादगार दिन बनाया । बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ ज़ाहिर हो रही थी और उनके पसंदीदा कार्टून रुद्रा ने बच्चों में और उत्साह भर दिया ।


NT24 News : Governor Badnore releasing the IEC material.......

Governor Badnore releasing the IEC material....
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
The Governor of Punjab and Administrator, UT, Chandigarh, Shri V.P. Singh Badnore releasing the IEC material of Swachh Bharat Mission to be used in awareness campaign at Chandigarh during Swachh Sarvekshan – 2019 till January 31, 2019 at Punjab Raj Bhavan, Chandigarh on Friday,

NT24 News : टंडन ने पीयू को किये 10 लाख रुपए दान.................

टंडन ने पिता श्री बलरामजी दास टंडन की याद में पीयू को किये 10 लाख रुपए दान
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन की याद में प्रति वर्ष आयोजित होगा वार्षिक मेमोरियल लेक्चर समारोह ! पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन की याद में आयोजित होने वाले वार्षिक मेमोरियल लेक्चर समारोह को बलरामजी दास टंडन चेरिटेबल फाउंडेशन ने वित्त पोषित करने की घोषणा की है । आपको बता दें कि बलरामजी दास टंडन चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष इस कार्यक्रम को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी । इसके तहत फाउंडेशन द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार को दस लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया । पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी भाग लेने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है । चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन अध्यक्ष के तौर पर बलरामजी दास टंडन चेरिटेबल फाउंडेशन का कार्यभार संभाल रहे हैं और उनकी पत्नी प्रिया टंडन इस फाउंडेशन की उपाध्यक्ष हैं, साथ ही हरि सिंह खुराना, अशोक खन्ना, कृपाल सिंह और सुभाष दुग्गल इस फाउंडेशन के सदस्य हैं ।


NT24News : GOVERNOR ADDRESSING AT THE 67TH NATIONAL..........................

GOVERNOR ADDRESSING AT THE 67TH NATIONAL TOWN  AND COUNTRY PLANNERS
NT24 News
Vinay Kumar
Photocapition
Chandigarh
The Governor of Punjab and Administrator, UT, Chandigarh, Sh. V.P Singh Badnore addressing at the 67th National Town  and Country Planners Congress “Urban Land Policies and City Planning" at Hotel Shivalikview, Sector-17,Chandigarh on Friday.

Thursday, 3 January 2019

NT24 News : विवेक अत्रय ने किया किताब " हैपिनेस एक्सप्रेस " को लांच...............


विवेक अत्रय ने किया किताब " हैपिनेस एक्सप्रेस " को लांच
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
खुर्शेद जी ने कहा कि आज तो  हम अपना फ़ोन नंबर भी याद नहीं रख सकते , हम लोग सोने से ज्यादा डेस्क पर समय बिताते हैं , यदि आप जवान रहना चाहते हैं तो कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए । चाहे हम आई आई टी /आई आई एम / हार्वर्ड से शिक्षा ग्रहण कर लें लेकिन जब तक अंतरात्मा की आवाज फॉलो कर अपने मनभावन पैशन को प्रोफेशन न बना लें तो बात नहीं बनती ,ऐसा ही कुछ हुआ आई आई टी बॉम्बे के  दिनेश गोडके व खुर्शेद बाटलीवाला के साथ , “ उन्हें सुकून मिला तो युवाओं को जीने की कला सिखाकर व अपने अनुभवों को किताबों में पिरो कर , इसी कड़ी में उनकी दूसरी किताब हैप्पीनेस एक्सप्रेस को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में लांच किया l  लांच समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे  मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रय, पूर्व आई ए एस । विवेक अत्रय ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी किताबें युवाओं की जीवन शैली को बदल  जीवन को सुखद बना सकती हैं और ऐसी किताबों की भारत व पूरे विश्व को जरूरत है ।



Nt24 News : पंजाबी गायक सिप्पी गिल और दिलप्रीत ढिल्लो ' जद्दी सरदार ' के रूप में देंगे दिखाई....................


पंजाबी गायक सिप्पी गिल और दिलप्रीत ढिल्लो 'जद्दी सरदार' के रूप में देंगे दिखाई
'सॉफ्ट दिल प्रोडक्शन' एक साल में बनाएगा तीन बड़ी फिल्में
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार 
चंडीगढ़
पंजाबी सिनेमा इस वर्ष और अधिक गौरव को छूने की तैयारी में है । इस साल 2019 में, जहां पंजाबी फिल्में बड़े पैमाने पर रिलीज होंगी, कई नए प्रोडक्शन हाउस भी पंजाबी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे । अमेरिका की मशहूर व्यवसायी पंजाबी बलजीत सिंह जौहल द्वारा शुरू की गई फिल्म कंपनी 'सॉफ्ट दिल प्रोडक्शन' यूएसए' द्वारा हर साल तीन पंजाबी फिल्मों का निर्माण किया जाएगा । इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत पंजाबी फिल्म 'जद्दी सरदार' से होगी । इस फिल्म की अनाउंसमेंट और पोस्टर रिलीज आज यहां प्रेस क्लब में किया गया । निर्माता बलजीत सिंह जौहल, निर्देशक मनभावन सिंह, गायक सिप्पी गिल, दिलप्रीत ढिल्लों, अभिनेता गुरलीन चोपड़ा, सावन रूपावली, गुग्गु  गिल, लाइन निर्माता नवनीत बुट्टर और कलात्मक निर्देशक इंदर सोही उपस्थित थे । इस अवसर पर, निर्माता जौहल ने कहा कि वह 1980 के दशक में पंजाब के लुधियाना जिले के हैं । वह अमेरिका गए थे जहाँ उन्होंने पहले पढ़ाई की और फिर गैस स्टेशन खोला । उन्होंने अमेरिका में वर्ल्ड सिख टीवी नेटवर्क भी लॉन्च किया और पंजाब के कई गायकों को बढ़ावा दिया । वह अब इस फिल्म के माध्यम से पंजाबी फिल्म उद्योग में शामिल होने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को उनके बेटे दिलप्रीत सिंह जौहल ने डिजाइन किया था । इस महीने उनकी फिल्म की शूटिंग हो रही है । धीरज कुमार द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन मनभावन सिंह करेंगे । फिल्म में सिप्पी गिल और दिलप्रीत ढिल्लों मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गुरलीन चोपड़ा और सावन रूपवाली इस फिल्म की नायिकाएँ हैं । गुग्गु  गिल, हॉबी धालीवाल, याद गरेवाल, अनीता देवगन, संसार संधू, अमृत बिल्ला, गुरमीत साजन, गुरप्रीत कौर भंगू, सतवंत कौर, महावीर भुल्लर और डॉ. आरपी सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे । इस अवसर पर सिप्पी गिल ने कहा कि वह एक गायक हैं और वह फिल्म क्षेत्र में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं । जिस तरह की फिल्मों में काम करना पसंद करते  हैं, यह फिल्म भी उनकी तरह की ही है । फिल्म का शीर्षक स्पष्ट रूप से इसके विषय को स्पष्ट कर रहा है । यह फिल्म पंजाब के गांवों की कहानी है । गांवों में, कृषि से संबंधित सांझे परिवारों की कहानी है । वह इस फिल्म में एक जमींदार, गुग्गू गिल के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं । पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों ने फिल्म में सिप्पी गिल के चाचा के बेटे की भूमिका निभाई है । दोनों भाइयों में पूर्ण स्नेह है, लेकिन परिवार की महिलाओं के बीच संघर्ष में, न केवल  दोनों भाई शामिल होते हैं, बल्कि परिवार के मुखिया भी, यही कारण है कि उनके माता-पिता भी एक-दूसरे से दूरी बनाने के लिए मजबूर होते हैं । फिल्म की अदाकारा गुरलीन चोपड़ा ने कहा कि वह कुछ वर्षों से हिंदी और दक्षिण फिल्मों में सक्रिय थीं, लेकिन अब वह लगातार पंजाबी फिल्मों में दिखाई देंगी । वह इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं । सावन रूपावली की यह दूसरी पंजाबी फिल्म है, इससे पहले वह हरजीत फिल्म में काम कर चुकी है । फिल्म के निर्देशक मनभावन सिंह ने कहा कि पंजाबी फिल्म ‘गेलो  ’के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म है । उनकी पहली फिल्म की तरह, यह फिल्म भी आम से बहुत अलग होगी । इस फिल्म के माध्यम से, वह गांवों के आम परिवारों की समस्याओं, कृषि के लोगों के जीवन और इन परिवारों के परिवारों की स्थिति को प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे ।