Monday, 14 January 2019

NT24 News : बीजे रंधावा का मिस पूजा के साथ नया ड्यूट गाना “नेचर” हुआ रिलीज़.......

बीजे रंधावा का मिस पूजा के साथ नया ड्यूट गाना “नेचर” हुआ रिलीज़
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
पंजाबी म्युज़िक इंडस्ट्री में ऐसे कई प्रतिभावान नाम हैं जिन्हें लोगों की पसंद-नापसंद का बखूबी ख्याल है ।उन्हें पता है कि कौन से गाने लोगों का प्यार जीत पाएंगे और उन्हें किस टाइम पर रिलीज़ करना है । हालांकि ऐसे बहुत कम गायक हैं जो हर बार समय के अनुरूप गाने ही दें । बीजे रंधावा ऐसा ही एक नाम है । ठेठ गबरू, स्टार और पेग जैसे नौजवानो के पसंदीदा गानों से अपने करियर की शुरुआत ने बाय गॉड और फितूर के ज़रिये अपना अभिनय कौशल दिखा कर हमें उनसे प्यार करने का एक और कारण दे दिया । हेलो फ्रेंड्स में उन्होंने डायरेक्शन में अपना हुनर आज़माया ।और हमें उम्मीद भी नहीं थी कि वो अपने अगले ही गाने में हमें फिर से आश्चर्यचकित कर देंगे । हाल ही में उन्होंने पंजाबी म्युज़िक इंडस्ट्री की मल्लिका मिस पूजा के साथ अपना ड्यूट गीत “ नेचर ” रिलीज़ किया । बीजे रंधावा  और मिस पूजा द्वारा गाये गए इस गीत नेचर के बोल करन औजला ने लिखे हैं । इसका आकर्षक संगीत दिया है गुप्ज़ सेहरा ने । वीडियो में एक जोड़े की प्रेम-भरी नोक-झोक दिखाई गयी है और इसमें बीजे रंधावा के साथ निकित ढिल्लों ने फीचर किया है । वीडियो का निर्देशन किया है ट्रूमकेर्स के दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह ने किया । इसका निर्माण टीओबी गैंग लेबल के अंतर्गत प्रभजोत कौर महंत  द्वारा किया गया है ।  गाने के बारे में बात करते हुए बीजे रंधावा ने बताया, "मैंने अब तक कई गाने गाये हैं और मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि लोगों ने उन्हें प्यार दिया है ।पर यह पहली बार है कि मैंने ड्यूट गाने की कोशिश की है । सभी को पता है कि मिस पूजा पंजाबी म्युज़िक इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं । उनके साथ काम करने का मौका मिलना ही सम्माननीय था । आप अपने माँ-बाप से कितनी ही बातें और आदतें विरासत में पाते हो और यह उसी के बारे में एक प्यारा गीत है । मेरे पिछले गीत जोकि नौजवानों के लिए नाचने वाले गाने थे, उनसे कुछ हटकर नेचर एक फॅमिली गीत है ।आप अपने माँ-बाप को डांस-फ्लोर पर ले जाकर इस गाने का मज़ा ले सकते हैं । मुझे इसकी शूटिंग में भी बहुत मज़ा आया । मुझे उम्मीद है कि लोग इस गाने को प्यार देंगे क्योंकि इससे मुझे आगे और भी चीज़ें आज़माने का प्रोत्साहन मिलेगा । " ट्रूमकेर्स के दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह, गाने के डायरेक्टर ने कहा, "नेचर बीजे रंधावा के बाकी गानों से बहुत अलग है। ज़्यादातर लोग यह समझते हैं कि वो सिर्फ यंग पार्टी-फ्रिक जनता के लिए ही गाने बनाते हैं । पर इस बार उन्होंने बहुत ही प्यारा फॅमिली गीत दिया है । इसे शूट करते हुए हमें बहुत मज़ा आया । बीजे एक बेहद नेचुरल परफ़ॉर्मर हैं और निकित भी, जोकि इस गाने में उनके साथ नज़र आ रही हैं । यह बहुत ही मज़ेदार समय रहा । हमें यकीन कि वीडियो आपके चेहरों पर मुस्कान ले आएगी । " “हम हमेशा अपने लेबल की प्रतिभाओं को कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं । बीजे ने सभी कुछ ट्राई किया है, स्टंट से लेकर  एंकरिंग तक और गायन से लेकर परफॉर्म करने तक । जब उन्होंने गाना डायरेक्ट करने की इच्छा ज़ाहिर की थी तब भी हमने उनका समर्थन किया था । और अब वो ड्यूट गीत करना चाहते थे । मिस पूजा एक बेहतरीन प्रतिभा हैं । उनके साथ गाना बीजे के लिए एक चैलेंज था और उसने हमारी उम्मीद से परे काम किया है । “ नेचर ” एक पैकेज गीत है, एक ऐसा गाना जिसको आप अपने पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हो । टीओबी गैंग में हमारे लिए ऐसे कलाकारों के साथ काम करना की बात है," प्रभजोत कौर महंत, गाने की निर्माता और टीओबी गैंग की मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया । नेचर टीओबी गैंग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है ।  



NT24 News :महिला रहेगी सुरक्षित " प्लीज हेल्प " ऐप डाउनलोड करने पर..........


महिला रहेगी सुरक्षित " प्लीज हेल्प " ऐप डाउनलोड करने पर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
पंजाब व चंडीगढ़ की हर महिला रहेगी सुरक्षित , मोबाइल फोन के " प्लीज हेल्प " ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने तीस रिश्तेदारों व पड़ोसियों को  संकट के समय एक पैनिक बटन दबाने पर संकट का  मैसेज जी पी एस लोकेशन के साथ अपने आप चला जायेगा । मनीषा गुलाटी चैयरपर्सन पंजाब स्टेट वीमेन कमीशन द्वारा करॉफेड  ( चंडीगढ़ रेसिडेंट एसोसिएशन'स वेल्वेफयर फेडरेशन) के सहयोग  से चंडीगढ़ के परमदीप सिंह एन आर आई ( न्यूजीलैंड ) द्वारा लांच हुआ  , चंडीगढ़ प्रेस क्लब में  । यह एप्प एंड्रॉइड व आई ओ एस पर निःशुल्क उपलब्ध है । इस एप्प में पैनिक बटन दबाते ही , एविडेन्स के लिए ऑडियो रेकॉर्डिंग शुरू हो जाती है व हेल्प का मैसेज आपके द्वारा चुने हुए तीस कॉन्टैक्ट पर आपकी जी पी एस लोकेशन पर अपने आप चला जाता है । ऐप के सृजनकर्ता परमदीप सिंह ने कहा वैसे तो मैं न्यूजीलैंड में बसा हूँ लेकिन मेरी जड़ें चंडीगढ़ में चंडीगढ़ व् पंजाब में हैं ,मैं अपने देश को कैसे भूल सकता हूँ, न्यूजीलैंड में सफल लांचिंग के बाद भारत में अपनों को भी सुरक्षित देखना चाहता हूँ  इस मौके पर करॉफेड के प्रेसिडेंट हितेश पूरी ने कहा कि चंडीगढ़ व पंजाब की रेजिडेंट वेल्वेफयर एसोसिएशन के लिए ऐसी सुविधाएं सरकार की तरफ से भी आनी चाहिए , क्योंकि हमारे अधिकतर साथी सीनियर सिटीजन हैं व अकेले रहते है और उनके लिए प्लीज हेल्प मोबाइल एप्प बहुत ही लाभदायक साबित होगी । मनीषा गुलाटी ने कहा कि ऐसे और भी एप्प हैं लेकिन इसका स्क्रीन पर सबसे ऊपर रहना , ऑडियो रेकॉर्डिंग, व तीस लोगों को जी पी एस के साथ मेसेज डलना ही इसे सर्वोपरि बनाता है ।


NT24 News : बिना मुआवजा के प्रशासन नहीं तोड़ सकता मकान : अविनाश................


बिना  मुआवजा के प्रशासन नहीं तोड़ सकता मकान : अविनाश सिंह शर्मा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
आज सोमवार को राम दरबार चंडीगढ़ में एयर फोर्स के बाउंड्री से सटे एक जन सभा को संबोधित करते हुए अविनाश सिंह शर्मा लोकसभा उम्मीदवार चंडीगढ़ की आवाज पार्टी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन चंडीगढ़ उच्च न्यायालय का आदेश बता कर डिफेंस एरिया में एयर फोर्स की बाउंड्री से सटे 100 मीटर के दायरे में वह राम दरबार हो, बहलाना हो, फैदा हो, हल्लोमाजरा में नापी करवा कर दहशत का माहौल बना रहा है l  चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के प्रयास से पहले ही मुकदमा नंबर सीडब्ल्यूपी 7426 / 2017 में 29 अगस्त 2018 को हाईकोर्ट के आदेश आ चुके हैं कि डिफेंस एक्ट  1903 के अंतर्गत किसी की प्रॉपर्टी को तोड़ने से पहले प्रशासन को मुआवजा देना होगा । चंडीगढ़ प्रशासन उन प्रॉपर्टी का मार्केट वैल्यू करवाकर पहले मुआवजा दे । उसके बाद तोड़ने की कोई कवायद करें । जिससे पीड़ित परिवार उजड़ने के बाद कहीं पर बस सके । अन्यथा चंडीगढ़ की आवाज पार्टी चंडीगढ़ प्रशासन की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगा । कारण की उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करना चंडीगढ़ प्रशासन का भी फर्ज बनता है । पीड़ित को मुआवजा के लिए आदेश चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के प्रयास से 29 अगस्त 2018 को आ चुका है । इस मौके मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, रमेश टॉक और काफी संख्या में राम दरबार निवासी उपस्थित थे ।


NT24 News : मकर सक्रांति के उपलक्ष में लंगर का आयोजन...............


मकर सक्रांति के उपलक्ष में लंगर का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार 
चंडीगढ़ 
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के द्वारा इंडस्ट्री एरिया फेस-2 में मकर सक्रांति के उपलक्ष में लंगर का आयोजन किया गया। लंगर बरताने के उपरांत चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों , स्दस्यो व उधोगपतियों के द्वारा पतंग भी उड़ाई गई। सिया के प्रैस सेक्रेटरी दीपक शर्मा ने बताया कि पतंग उड़ाने के कार्यक्रम में सब पदाधिकारियों व आए हुए उद्योगपतियों को अपने बचपन की याद दिला दी। इस पर सब पदाधिकारियों ने सिया के प्रधान मनीष निगम की नई सोच को लेकर उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर सिया के सलाहकार दीपक शर्मा, चेयरमैन व भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के कन्वीनर अवि भसीन,  हरिंदर सिंह,दीपक अरोड़ा, रितेश अरोड़ा, मनु जैन, जरनैल सिंह, संजय टंडन, अभय कुमार, दीपक कुमार, अरुण, प्रमोद शर्मा,रमन सिंह, अशोक बंसल, गौरव महाजन व करण वासुदेवा आदि उपस्थित रहे । सिया के प्रधान व चेयरमैन ने इस कार्यक्रम में आए हुए उद्योगपतियों और वर्करों का धन्यवाद किया। और उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के द्वारा चंडीगढ़ में अलग अलग स्थानों पर करवाएं जाएंगे । 


NT24 News : UIFT&VD, PU HOSTS SPECIAL TALK BY ACTOR SAMAIRA SANDHU........

UIFT&VD, PU HOSTS SPECIAL TALK BY ACTOR SAMAIRA SANDHU
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
University Institute of Fashion Technology and Vocational Development (UIFT & VD), Panjab University, Chandigarh hosted a special session with actor Samaira Sandhu for its students, here today. During the candid interaction, Samaira shared her experiences of working in Bollywood with the students and talked about the challenges of the profession. The actor mentioned that her long journey in Bollywood had borne fruit when she acted in Bollywood films. This (working in Telegu industry) gave me an opportunity to be signed for a Hindi movie, which is still untitled, she added. Samaira congratulated students from the Fashion Technology Department for choosing the right profession since the job of an actor thoroughly depend on the right fashion designer who makes them look presentable before camera. Samaira also talked about her book "Heaven In A Hell" which is focused on the issue of de-addiction. She concluded her talk by saying, Today is a very lucky day since she addressed young fashion technology students who are slated to become tomorrow dress designers and join allied fields. She responded to queries of some inquisitive students regarding her work. Dr. Prabhdip Brar, Chairperson, UIFT, Panjab University felicitated her and thanked Samaira for an authentic experience sharing session with the students.

NT24 News : PB & HR High Cour Chandigarh Justice Celebrate Lohri

Punjab and Haryana High Court Chandigarh Justice Celebrate Lohri
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
The festival of Lohri was celebrated in Punjab and Haryana High Court Chandigarh with traditional fervor and gaiety on Monday. Hon'ble Chief Justice Krishna Murari of the Punjab and Haryana High Court in presence of executive members of the Bar Association and all advocates of the high court.