Sunday, 19 July 2020

NT24 News : मोती राम स्कूल ने क्लब द्वारा किया पौधारोपण........

मोती राम स्कूल ने क्लब द्वारा किया पौधारोपण 

NT24 News : निसान ने बहुप्रतीक्षित बी-एसयूवी के कॉन्सेप्ट.........

निसान ने बहुप्रतीक्षित बी-एसयूवी के कॉन्सेप्ट 
संस्करण का किया खुलासा

NT24 News : गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष के के शारदा ने दिया त्यागपत्र

गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष के के शारदा
 ने दिया त्यागपत्र
केंद्रीय संगठन को समिति भंग करने की सिफारिश
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़
पंजाब,हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की गांधी स्मारक निधि को भंग करने की सिफारिश करते हुए इसके अध्यक्ष के के शारदा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है । उन्होंने केंद्रीय संगठन गांधी स्मारक निधि राजघाट को पत्र लिख कर चंडीगढ़ स्थित निधि की वर्तमान कार्यकारणी को भंग करते हुए नई व्यवस्था की सिफारिश की है । के के शारदा इस संगठन के पिछले 4 वर्षों से अध्यक्ष थे । अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बिना वेतन संगठन को अपनी सेवाएं दी ।  उनके कार्यकाल में चंडीगढ़ गांधी स्मारक भवन ने कई विकास कार्य किये व संगठन को क्षितिज तक पहुंचाया । उनके कार्यकाल में भवन के प्रांगण में गांधी जी प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन प्रशासक एवं पंजाब हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया । इसके अतिरिक्त दिल्ली के बाद दूसरा गांधी जी का म्यूजियम बनाया जिसका उद्धघाटन प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर ने किया । भवन में वातानुकूलित हॉल बनाया सांसद किरण खेर ने किया ओर अपने सांसद फण्ड से सोलर प्लांट दिया । शारदा के कार्यकाल में लायब्रेरी,नेचुरल पेथी के कोर्स को ऊंचाइयों तक पहुंचाया । शारदा ने अपने कार्य 1965 में पत्रकारिता से शुरू किया । जीवन भर खादी मूवमेंट से जुड़े रहे । वे आचार्य विनोवा भावे की संस्था आचार्यकुल के अध्यक्ष और चंडीगढ़ स्वतंत्रता सेनानी संगठन और खादी संस्थान के अध्यक्ष भी है । उनके 4 वर्ष के कार्यकाल में गांधी भवन जीवंत रहा और क्षेत्र की बड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा ।

Wednesday, 15 July 2020

NT24 News : भाजपा जिला नंबर 5 के मंडल नंबर 29 से नवनिर्वाचित........

भाजपा जिला नंबर 5 के मंडल नंबर 29 से नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल बेंजवाल सम्मानित

NT24 News : फ्रीज किए गए डीसी रेट के विरोध में जीएमसीएच एम्पलाइज........

फ्रीज किए गए डीसी रेट के विरोध में जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने जताया कड़ा विरोध"
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
आज जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की लीडरशिप की मीटिंग प्रधान सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में फोन कांफ्रेंस के जरिए हुई इस मीटिंग में नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान डबकेश कुमार सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान धर्मपाल सुरक्षा कर्मचारी यूनियन प्रधान तरलोचन सिंह वार्ड अटेंडेंट यूनियन प्रधान दिनेश कुमार ड्राइवर यूनियन प्रधान रमेश कुमार पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन प्रधान कुलदीप मलिक एवं चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन(इंटक) संयोजक राकेश कुमार महासचिव रंजीत मिश्रा शामिल हुएl इस फोन कांफ्रेंस के द्वारा हुई मीटिंग में जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी से संबंधित सभी प्रधानों ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग डीसी रेट वर्करों के फ्रीज किए गए डीसी रेट का विरोध किया और प्रशासन से मांग की जल्द से जल्द डीसी रेट बढ़ाया जाए अगर चंडीगढ़ प्रशासन जल्द से जल्द डीसी रेट नहीं बढ़ाता तो जीएमसीएच एंप्लाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन (इंटक) द्वारा अगस्त महीने के पहले हफ्ते में जो धरना प्रदर्शन लगाया जाएगा उस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगेl

NT24 News : ENACTUS PU TEAM AND DIR DISTRIBUTES.........

ENACTUS PU TEAM AND DIR DISTRIBUTES FACE MASKS AND RATION KITS TO THE IMPOVERISHED

NT24 News : व्यंग्य .....हमें भी सम्मानित करो..

व्यंग्य 
हमें भी सम्मानित करो 
एन टी 24 न्यूज़
मदन गुप्ता सपाटू
चंडीगढ़
कल बाबू रामलाल, नाक पर नीली लुंगी (मास्क की जगह अंगोछा) लटकाए, गले में गोल्ड मेडल टांगे, हाथ में रंग बिरंगा साटीफिटक (उनकी भाषा में) थामे, शाल ओढ़े, सम्मान समारोह से डायरेक्ट हमारे दरवज्जे, अपनी वीर गाथा सुनाने लैंड कर गए और मारे खुशी के नॉन स्टॅाप चालू हो गए ,‘ भईया ! आजतक किसी ने हमें घास तक नहीं डाली, भला हो कोरोना का, हमें कई संस्थाओं ने ' कोरोना वॉरियर ' की उपाधि से सम्मानित होने का निमंत्रण दिया है। यही नहीं कई समाज सेवी संस्थाएं , ऑन लाइन सम्मानित करने वाली हैं।’ हमारा माथा ठनका कि जो शख़्स चार महीने से लॉक डाउन के दौरान, घर में दुबका बैठा रहा, कभी अठन्नी तक नहीं खर्ची, व्हॉट्स एप पर बेकार सी डिश दिखा दिखा कर टाइम पास करता रहा, जब मजदूर नंगे पैर जलती सड़कों पर  अपने गांवों को दौड़ रहे थे, उस वक्त जिसके घर का माहौल ऐसा था मानो कह रहा हो- कारवां गुज़र गया टीवी देखते रहे, जो  कोरोना कैरियर तक नहीं था, आज कोरोना वारियर कैसे हो गया ? फिर समझ आया कि कुछ लोगों का धंधा ही सम्मानित करना है चाहे वह साहित्य का क्षेत्र हो या समाज सेवा का। ऐसे लोग कभी बेरोजगार नहीं रहते। लॉक डाउन में दूसरों के पैसों से लंगर, छबीलें लगा कर, मास्क सैनेटाइजर बांट कर  , अखबारों में फोटो छपवा कर, सोशल मीडिया में वाहवाही लूट कर अनलॉक होते ही सोचने लगे कि अब क्या किया जाए ?  वेरी सिंपल! सर्टीफिकेट छपवाओ, 50 रुपये वाले गोल्ड मेडल होलसेल में खरीदो, 125 रुपये की शाल आ जाती है, सोशल आर्गनाइजेशन के नाम पर सस्ते में हॉल बुक करवाओ और मामला फिट। बहुत से लोग तो खुद ब खुद ये आयटम्ज साथ लेकर ही चलते हैं। न जाने किस मोड़ पर सम्मानित करने वाले मिल जाएं ! एडीशनल खर्चा भी  बच जाता है ...सो अलग। मीडिया कवरेज....नो प्रॉब्लम ! सम्मान करने वाले भी खुश और होने वाले भी ’ फील ऑब्लाईज्ड’। आम के आम गुठलियों के दाम। एक सज्जन तो सम्मान समारोहों में इतने बिजी हैं कि कई हफ्तों से घर में खाना ही नहीं खाया। सुबह सम्मानित , शाम सम्मानित। चाय पानी , लंगर मुफ्त। जिन्होंने डक्का तक नहीं तोड़ा उनके घर  कोरोना वॉरियर के प्रमाण पत्रों, शाल दुशालों से सुसज्जित हैं। जो रात दिन सेवा करते रहे, वे मुंह ताक रहे हैं। एक सज्जन ने तो कोरोना सेवा भाव के लिए खुद ही अखबार में पदम श्री प्रदान करने की सिफारिश तक कर दी है। जमाना सेवा भाव का कम, ईवेंट मैनेजमेंट का अधिक है। जो न सीखे वो अनाड़ी है। हमने क्या क्या न किया कोरोना तेरे लिए ? ताली बजाई । थाली  बजा बजा कर तुड़वाई। मोमबत्ती और दियों का खर्चा उठाया। चार महीने घर में बर्तन घिसे झाड़ू पोचे किए। और अनलॉक पीरियड में बीवी ने इसे परमानेंट डयूटी में ही शामिल कर दिया। कोविडों का फोन पर हालचाल पूछते रहे। और अब हमें पूछने वाले नदारद हैं ! अब ये तो वही बात हो गई कि घोड़े को न मिले घास, गधे खाएं च्यवनप्राश। लंगूर ले भागे हूर। अच्छे समार्ट लोग बॉलीवुड और राजनीति में जीवनसाथी की तलाश में ताकते झांकते और बुढ़ा जाएं और लूले लंगड़े घोड़ी चढ़ जाएं। फरस्ट्रेशन तो बनती है न ! और हमारा कोरोना अवार्ड भी तो बनता ही है। अवार्ड सेरेमनी का खर्चा-पत्ता भी हम खुदे ही उठाय लेंगे। फंक्शन का सामान और सम्मान भी उठा ले आएंगे। फोटूग्राफर और  वीडियो वाला भी हमीं संभाल लेंगे। बस आप हमें एक मौका सम्मानित होने का जरुर दीजे। कोरोना कब जाएगा ये तो चीन को भी नहीं पता परंतु कोरोना  कैरियर्ज से ज्यादा कोरोना वारियर्ज की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वह दिन दूर नहीं जब 15 अगस्त या 26 जनवरी को पदम श्री की तरह कोरोना श्री जैसे अलंकरणों से ऐसे लोगों की लंबी लाईन को सम्मानित किया जाएगा!  हिन्दुस्तान बदल रहा है , आप भी बदलो । मदन गुप्ता सपाटू, मो- 9815619620, 458,सैक्टर 10, पंचकूला .134109 - हरियाणा

NT24 News: भाजपा पार्टी की सर्वसहमती से मण्डल नंबर 8 के ..........

पार्टी की सर्वसहमती से मण्डल नंबर 8 के 
पदाधिकारी हुए नियुक्त
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मण्डल नंबर 8 के मण्डल अध्यक्ष सतपाल सेठी ने पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अपने मण्डल का विस्तार करते हुए मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की है | मण्डल नंबर 8 के मण्डल अध्यक्ष सतपाल सेठी ने उपाध्यक्ष पद पर एल सी बजाज, राजीव बराड,आशा नौटियाल, महासचिव पद पर कृष्ण कान्त और डी एस राणा, सचिव पद पर हरभजन सिंह, गीतिका जैन, सतबीर, रानी वालिया, कोषाध्यक्ष पद पर नरेश साहनी को नियुक्त किया | उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए पार्टी के जिला नम्बर 2 के अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग इस से पूर्व भी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं और अपने अनुभवों के माध्यम से मण्डल, जिले और पार्टी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे ऐसी उनको पूरी उम्मीद है |

NT24 News : पार्टी की सर्वसहमती से मण्डल नंबर 5 के.....

पार्टी की सर्वसहमती से मण्डल नंबर 5 के 
पदाधिकारी हुए नियुक्त
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मण्डल नंबर 5 के मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा ने पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अपने मण्डल का विस्तार करते हुए मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की है | मण्डल नंबर 5 के मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा ने उपाध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह राणा, प्रकाश चंद और बद्रीनारायण दिवेदी, महासचिव पद पर महेंद्र राणा और प्रदीप यादव, सचिव पद पर गणेश पुंडीर, मातवर सिंह, पूनम गोहर, मीना चड्डा, कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह रावत को नियुक्त किया | उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए पार्टी के जिला नम्बर 2 के अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग इस से पूर्व भी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं और अपने अनुभवों के माध्यम से मण्डल, जिले और पार्टी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे ऐसी उनको पूरी उम्मीद है |

NT24 News : मेरी बेटी मेरा अभिमान...श्रेया राणा

मेरी बेटी मेरा अभिमान: श्रेया राणा

NT24 News : नवगठित भाजपा महिला मोर्चा अभिनंदन समारोह का आयोजन.........

नवगठित भाजपा महिला मोर्चा अभिनंदन समारोह
 का आयोजन 

NT24 News : रामशहर शिमला बस सेवा बहाल होने से लोगों में प्रसन्नता.

रामशहर शिमला बस सेवा बहाल होने से लोगों में प्रसन्नता
एन टी 24 न्यूज़ 
बीबीएन
कविता गौतम/ विनय
पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में कोविड-19 चलते पिछले तीन माह से बंद दो रूटों को परिवहन निगम ने दोबारा शुरू कर दिया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नालागढ़ जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि नालागढ़-स्वारघाट एवं नालागढ़-रामशहर-कुनिहार-शिमला रूटों पर बसें पुन: चला दी  गई है। उन्होंने बताया कि नालागढ़-शिमला बस नालागढ़ से दोपहर 2  बजे रवाना होगी, जबकि नालागढ़-स्वारघाट-नंड-रामशहर  सायं 5 :15  बजे  नालागढ़  से  रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इन दो रूटों के अलावा नालागढ़-पालमपुर बस सुबह 11 बजे रवाना की जाएगी। इन रूटों पर बसें दोबारा बहाल होने से क्षेत्र के लोगों में काफी राहत की सांस ली है। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक जोगिन्द्र चौधरी का धन्यवाद किया है ।