Wednesday 15 July 2020

NT24 News : रामशहर शिमला बस सेवा बहाल होने से लोगों में प्रसन्नता.

रामशहर शिमला बस सेवा बहाल होने से लोगों में प्रसन्नता
एन टी 24 न्यूज़ 
बीबीएन
कविता गौतम/ विनय
पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में कोविड-19 चलते पिछले तीन माह से बंद दो रूटों को परिवहन निगम ने दोबारा शुरू कर दिया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नालागढ़ जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि नालागढ़-स्वारघाट एवं नालागढ़-रामशहर-कुनिहार-शिमला रूटों पर बसें पुन: चला दी  गई है। उन्होंने बताया कि नालागढ़-शिमला बस नालागढ़ से दोपहर बजे रवाना होगी, जबकि नालागढ़-स्वारघाट-नंड-रामशहर  सायं 5 :15  बजे  नालागढ़  से  रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इन दो रूटों के अलावा नालागढ़-पालमपुर बस सुबह 11 बजे रवाना की जाएगी। इन रूटों पर बसें दोबारा बहाल होने से क्षेत्र के लोगों में काफी राहत की सांस ली है। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक जोगिन्द्र चौधरी का धन्यवाद किया है ।

No comments: