25th, NT24 News Channel News Print
Saturday, 8 August 2020
Wednesday, 5 August 2020
NT24 News : श्री राम जन्भूममि पूजन के अवसर पर लड्डूओं को बांटकर......
श्री राम जन्भूममि पूजन के अवसर पर लड्डूओं को बांटकर किया अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि
पूजन शुभ आरम्भ हुआ जिसे सभी लोगों ने खुशी से मनायाl चाहे भगवान श्री राम के
अयोध्या में हुए भूमि पूजन में चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सम्मिलित
नहीं हो सका लेकिन आर डब्लू ए अध्यक्ष एवं पार्षद कँवर राना ने अपने क्षेत्र की
जनता में लड्डूओं को बांटकर ख़ुशी को ज़ाहिर कर इस महाभूमि पूजन में अपने आप को
समर्पित कियाl कार्यक्रम में कमल शर्मा आर डब्लू ए अध्यक्ष 45 सी रमण शर्मा ,विशाल
शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश ठाकुर, सुभाष पटियाल डी. के. शर्मा एवं हैप्पी सहित
अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया l
NT24 News : सेक्टर 29 में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बांटें लड्डू
सेक्टर 29 में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बांटें लड्डू
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष में आज सेक्टर 29 में
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नरेश अरोड़ा ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई इस मौके पर बोलते
हुए नरेश अरोड़ा ने कहा कि 500 सालों के बाद इतिहास बना है
और कई पीढ़ियों के बलिदान के बाद आज ही हमें खुशी देखने को मिली है देश का हर
व्यक्ति इससे खुश है और ये खुशी यूं ही बरकरार रहे इसकी हम रामजी से प्रार्थना
करते हैं l इस मौके पर साथ में अजय कुमार भूत मार्केट
एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत कोहली,पंडित तुकाराम, फिरोज खान, राजीव खासा,सूरज
शर्मा, नरेश शर्मा , रकेश चाउधरी राजा
चावला इत्यादि मौजूद रहेl इस मौके पर साथ में अजय कुमार बूथ
मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत कोहली,पंडित तुकाराम,
फिरोज खान, राजीव खासा,सूरज
शर्मा, नरेश शर्मा , रकेश चाउधरी राजा
चावला इत्यादि मौजूद रहेl
NT24 News : अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के शुभ अवसर पर.........
NT24 News : श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46.....
श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46 डी की महिलाओं ने जलाए घी के दीपक
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन के शुभ अवसर पर सैक्टर 46 डी की महिलाओं ने घी के दीपक जलाएl दीप प्रज्वलित में डॉक्टर मीना चड्ढा का उनकी साथी महिलाओं सुमन वर्मा, निर्मला, विनीता गर्ग,श्रीमती शर्मा,सतिंदर कौर, गुनीट कौर ,मंजीत कौर, सरिता ने साथ दिया l
NT24 News : श्री राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर शिवानन्द चौबे .......
श्री राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने गौशाला में बांटा चारा और
बांटा लोगों में जरूरत का सामान
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर सभी भारतवासियों के मन में खुशी का माहौल हैl सभी भारतबासी आज के इस दिन को एक उत्सव के रूप में मना रहे हैl इसी कड़ी में आज शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस मौके पर सबसे पहले गऊशाला में जाकर गौमाता को हरा चारा खिलाया गयाl
ततपश्चात जरूरतमन्द लोगो को जरुरत का सामान बितरित किया गयाl मिठाइयाँ भी बांटी गयीl शाम को घर पर बिधिवत प्रभु श्री राम का पूजन और दीप प्रज्जवलित कियाl जय श्री राम ....राम सबके है ....राम सबमे हैl प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगो के सकल्प शक्ति का नतीज़ हैl सभी स्वस्थ्य रहे सुखी और संबृद्ध बने आज हम प्रभु श्री राम से यही कामना करते हैl इस मौके पर राज पाण्डेय भी मौजुद थे l
NT24 News : चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने ......
चंडीगढ़
पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने 125 धी के दिये जला कर अपनी खुशी जताई
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भगवान श्रीराम जन्मभूमि
के शिलान्यास के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने
125 धी के दिये से जय श्री राम
लिखकर दिये जलाये। इस पावन अवसर पर रमेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
जी को याद कीया और कहा की 1989 को राजीव गांधी प्रधानमंत्री
रहते हुए। श्री राम मंदिर का ताला खुलवाया और श्री राम भक्तों को समर्पित किया था।
राजीव गांधी जी की जो सपना थी आज देश के राम भक्तों के कारण सम्भव होते नजर आ रहा
है। इस कार्यक्रम में विषेश कर गुरु यादव, संजय बिहारी,
नरेंद्र राजभर, राज बाहादूर, राकेश, सत्य पाल सहनी, परशुराम
शर्मा, बबीता सिंह, प्रमिला देवी,
काजल दुगल, मुकेश यादव, नितीन
कुमार, सोनाली शर्मा, गितीका शर्मा,
प्रशांत कुमार, सभी सम्मानित सदस्यगणों ने 125
दिया जला कर खुशी मनाई।
NT24 News : राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर.......
राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर देश वसियों को दी शुभ कामनाएं
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण सेवा सोसायटी चंडीगढ़ की तरफ से बुधवार को इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नाथ शाही ने बताया कि आज का यह ऐतिहासिक और अनुपम क्षण भारतीय संस्कृति के लिए बहुत ही अद्भुत क्षण है विश्व स्तर पर आपसी भाईचारा और शांति का संदेशवाहक है। हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन उतारना चाहिए जिससे विश्व में फिर एक बार भारत के राम राज्य की चर्चा हो सके। आज के दिन संस्था के महासचिव श्रीमती रीमा प्रभु और परिवार के सदस्यों के साथ सुंदरकांड का पाठ किए और भगवान श्री राम के चरणों में और महाबली हनुमान के चरणों में घी के दीप अर्पित किए।
NT24 News : श्री राम जी की पूजा अर्चना कर लोगों में बांटा लड्डू.....
श्री राम जी की पूजा अर्चना कर लोगों में बांटा लड्डू और
हलवे का प्रसाद
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
राम जन्मभूमि पूजन के शुभ अवसर पर राम दरबार प्राचीन शिव मंदिर फेस 1 में बुधवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बावा ने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान लोगों में लड्डू और हलवे का प्रसाद बांटे गए । कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन मीणा, राम कृष्ण, रजिंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, गुरदीप हैप्पी, अशोक कुमार, महेंद्र, अंशुल, कमला गोयल अलका वर्मा, शारदा दीक्षित, शीला, निर्मला, सुशीला रामवती, शोभा और मंदिर के संचालक सुखबीर सुखी उपस्थित रहे ।
NT24 News : महिला सुंदरकांड सभा ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास .......
महिला सुंदरकांड सभा ने
श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पर प्रज्जवलित किए 1008
दीप
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
महिला सुंदरकांड सभा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में सेक्टर 40 स्थित श्रीहनुमंत धाम मंदिर में एक ओर जहां श्री राम भगवान को वैदिक मंत्रों के साथ तिलक लगाकर अभिषेक किया, वहीं दूसरी ओर सभा द्वारा मंदिर प्रांगण को फैंसी लाइट्स व 1008 शुद्ध देसी घी के दीपों को प्रज्जवलित कर श्रीराम भगवान का गुणगान व भव्य आरती की और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाये गये। जिसके उपरांत सभा सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी। यह आयोजन सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था, जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन का विशेष तौर पर पालन किया गया था। इस मौके पर सभा की महिला सदस्यों में रंजू ग्रोवर, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा व ऊषा सिंगला भी उपस्थित थीं। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता माता की मनमोहक झांकी का आयोजन भी सभा द्वारा किया किया जो यहां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी ने बताया कि श्रीराम भगवान, श्रीहनुमान जी के इष्ठ है जो कि हनुमान जी के हृदय में सदैव विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिसमें पूरे भारत वर्ष में 5 अगस्त को श्री राम मंदिर निर्माण आधारशिला महोत्सवपूर्वक मनाया जा रहा है कोरोना काल के कारण देशवासियों के लिए अयोध्या पहुंचने की अनुमति नहीं है ऐसे में हमें अपनी भागीदारी दर्ज करवाना है और इस उल्लास के क्षणों को विश्व गुंजमान बनाने के लिए हर घर दीप जलाकर प्रभु श्री राम के जयकारों के देश को गुंजमान करना है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष से जुड़े तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधु संतों को मंदिर निर्माण की शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि इस मंदिर निर्माण से हिंदुओं की आस्था को बल मिलेगा वही समाज में सोहार्द्र की नई पहल शुरू होगी।
NT24 News : रविन्द्र पठानिया ने भगवान् श्री राम चन्द्र जी का आशीर्वाद प्राप्त किया....
रविन्द्र पठानिया ने भगवान् श्री राम चन्द्र जी का
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा
श्री राम जनम भूमि में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा
चंडीगढ़ जिला नंबर 2
द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के दिशा निर्देश पर विभिन्न
क्षेत्रों में भगवान् श्री राम जी की पूजा अर्चना, हवन,
रामायण के पाठ का आयोजन किया गया और कई स्थानों पर लड्डू वितरण किये
गए । इस अवसर पर ग्वाला कॉलोनी मंदिर में 2100 दीये भी जलाये
गए । साथ ही सेक्टर 55 स्थित पिंगलवाडा में लड्डू बांटे गए ।
इन सभी कार्यकर्मों में पार्टी के जिला नंबर 2 के अध्यक्ष
रविन्द्र पठानिया ने भाग लियाl कार्यक्रम में उनके साथ
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्रा और मिनाक्षी ठाकुर, महामंत्री
रवि रावत और शीलानाथ, सचिव सुरेश कुमार गुप्ता और ललित कंसल,
आशा जिंदल, सिमरन, पार्षद
शक्ति प्रकाश देवशाली और राजेश कालिया, आई टी जिला संयोजक
रविन्द्र ठाकुर, सह संयोजक सोनू गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ पी मेहरा,सचिव
कुलवंत, जिला अध्यक्ष मोर्चा भरत यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा रावत, मंडल अध्यक्ष
वीरेन्द्र टम्टा,राहुल दिवेदी, दीनानाथ
चौहान, सतपाल सेठी, आजाद कुमार पंकज, दुर्योधन राणा, नारायण प्रसाद, मोहिन्दर राणा, प्रदीप यादव, शिव
कुमार आदि उपस्थित थे ।आगे रविन्द्र पठानिया ने कहा कि यह एक ऐसा ऐतिहासिक पल है जिसके
लिए वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित
शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं
और उन्हें बधाई प्रदान करते हैं ।
NT24 News : राम मंदिर भूमि पूजन पर मीरा शर्मा ने घी के जलाए दिए......
राम मंदिर भूमि पूजन पर
मीरा शर्मा ने घी के जलाए दिए
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
श्रीमती राम सागर शर्मा मेमोरियल
चैरिटेबल ट्रस्ट की महासचिव मीरा शर्मा ने आज राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर
अपने घर ऑफिस एवं सभी कार्य स्थलों पर घी के दिए जलाएं। बातचीत में मीरा शर्मा ने
बताया 493 वर्षों के बाद हिंदुस्तान के हर एक हिंदू का
मन श्री राम मंदिर बनने पर खुश हैं । आज उनके मंदिर शिलान्यास और निर्माण की
प्रक्रिया आरंभ होने से पूरे देशवासीयो ने अपने-अपने ढंग से खुशियां एवं दिवाली
मनाई है। श्री राम हर एक दिल में बसे हैं और राष्ट्र के प्रतीक हैं। राम मंदिर
बनने से एक धार्मिक सद्भावना पैदा होगी एवं मेरी यह अपील है कि सभी स्कूल एवं
कॉलेजों में श्रीराम के ऊपर पढ़ाई हो एवं उनकी जीवन गाथा को बच्चें अपने जीवन में
उतारने की प्रेरणा ले सकें।
NT24 News : सावन के पावन महीने मे एक पेड़ भव्य राम मंदिर....
सावन के पावन महीने मे एक पेड़ भव्य राम मंदिर
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ और दिव्य शक्ति पत्रिका एसोसिएशन की तरफ से 5 अगस्त से अयोध्या में भव्य राम
मंदिर निर्माण हेतु धनास में पौधारोपण किया गया और श्री राम जी से प्रार्थना की गई
की वह शीघ्र इस करोना महामारी से संपूर्ण भारत को मुक्त करें। पौधारोपण करते हुए विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने
भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और
श्री राम के चरणों में प्रार्थना की जैसे-जैसे इन वृक्षों की वृद्धि हो उसी प्रकार
समस्त विश्व में भारत की वृद्धि और समृद्धि हो। मंत्री
सुरेश राणा ने सभी चंडीगढ़वासियों से आग्रह किया कि 5 अगस्त 2020
को जिस दिन भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा उस दिन
सभी सांयकाल में अपने घरों,मंदिरों,और
मार्किट की सजावट करें साथ मे शाम को दीप प्रज्वलित
करें जिस प्रकार हम दिवाली पर्व को मानते हैं । पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष रुप
से सह मंत्री- दविंदर सिधु, कोषाध्यक्ष
-अनुज कुमार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी - अंकुश गुप्ता , दुर्गा
वाहिनी खंड संयोगिता -पूनम,संजीव वर्मा एवं दिव्य शक्ति
पत्रिका एमडी जसवीर सिंह प्रेम शीला कुमारी अध्यक्ष,
अजय शर्मा एडवाइजर, रेखा , दीपक कुमार ,राजू कुमार
जॉइंट सेक्सटरी एवं स्थानीय स्कूल के टीचर
और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










