Tuesday, 5 April 2022

NT24 News Link : -33 विद्यार्थियों का सिग्नम इलेक्ट्रोवेव, बद्दी व 19 विद्यार्थियों का अलूट्रॉनिक इंडस्ट्री...

राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर में संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रयासों के चलते संस्थान में कंपनी सिग्नम इलेक्ट्रोवेव, बद्दी व अलूट्रॉनिक इंडस्ट्री, झारमाजरी द्वारा केंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू का किया गया आयोजन

-33 विद्यार्थियों का सिग्नम इलेक्ट्रोवेव, बद्दी व 19 विद्यार्थियों का अलूट्रॉनिक इंडस्ट्री झारमाजरी में नए स्थापित यूनिट्स के लिए किया गया चयन- श्रीमती सूक्ष्म गोयल

NT24 News Link : 9वीं कक्षा की परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र किये जा चुके है जारी

9वीं कक्षा के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा लैटरल एंट्री 2022, 09 अप्रैल को प्रातः 11:15 बजे से 1:45 तक की जायेगी आयोजित - उपायुक्त महावीर कौशिक

-परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र किये जा चुके है जारी

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

पंचकूला 

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा लैटरल एंट्री 2022 कक्षा 9 वीं  की परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय मौली, जिला पंचकूला में 9 अप्रैल को प्रातः 11:15 बजे से 1: 45 तक आयोजित की जायेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुये उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के अध्यक्ष महावीर कौशिक ने बताया कि इस परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। आवेदक प्रवेश पत्र के लिए नवोदय विद्यालय की वेबसाइट navodaya.gov.in या nvsadmissionclassnine.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है । उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें और प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़कर  उनका पालन करे।

 


NT24 News link : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा पारीसा शर्मा ने बाल...

ट्रेनिंग सेंटरों के माध्यम से बच्चों के अंदर कौशल विकसित कर रही परिषद  -पारीसा  शर्मा

 हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा पारीसा शर्मा ने बाल भवन कालका का किया दौरा

Monday, 4 April 2022

NT24 News Link : ई.वी.एम. वी.वी.पैट वेयरआउस के पहले क्वाटर का किया निरीक्षण

उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने जिला रोजगार कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

ई.वी.एम. वी.वी.पैट वेयरआउस के पहले क्वाटर का भी किया निरीक्षण

NT24 News Link : गांव-गांव जाकर दे रहे जन विकास रैली के लिए निमंत्रण...

विशेष सत्र की तैयारियों के बीच जनसंपर्क अभियान में जुटे ज्ञान चंद गुप्ता

गांव-गांव जाकर दे रहे जन विकास रैली के लिए निमंत्रण

कालका - पिंजौर पहुंच गिनवाए विकास कार्य, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचेंगे पंचकूला

NT24 News Link : तीसरे नवरात्र पर कुल 22 लाख 61 हजार 932 रूपए की राशि दान स्वरूप की अर्पित

तीसरे नवरात्र के अवसर पर श्री माता मनसा देवी श्री काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में कुल 22 लाख 61 हजार 932 रूपए की राशि दान स्वरूप की अर्पित

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

पंचकूला

चैत्र नवरात्र मेला के तीसरे दिन आज श्री माता मनसा देवी श्री काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में कुल 22 लाख 61 हजार 932 रूपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की तथा 45 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि श्री माता मनसा देवी में 19 लाख 14 हजार 854 श्री काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 42 हजार 78 व चंडी माता मंदिर में 5 हजार रुपए की राशि दान स्वरूप अर्पित किए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर व काली माता मंदिर कालका में यूएसए के 23 डॉलर तथा कैनेडा के 170 डॉलर दान स्वरूप अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में सोने के 4 व चांदी के 138 नग भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 4 नग था चांदी के 109 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए जबकि और काली माता मंदिर कालका  में चांदी के 29 नग दान  स्वरूप अर्पित किए गए।

Sunday, 3 April 2022

NT24 News Link: CITCO WEEK CONCLUDES TODAY..

CITCO WEEK CONCLUDES TODAY

NT24 News Link : डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

आईएमए चंडीगढ़ के सदस्य डॉक्टरों ने राजस्थान की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

NT24 News Link : आम जनता को कंगाल कर अपने कॉरपोरेट मित्रों की जेब भर रहे प्रधानमंत्री मोदी - हरपाल सिंह चीमा

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आम जनता के साथ 'फ्रॉड' कर रही मोदी सरकार - हरपाल सिंह चीमा

महंगाई से त्रस्त आम जनता को राहत पहुंचाने के बजाय लूट रही है मोदी सरकार - हरपाल सिंह चीमा

आम जनता को कंगाल कर अपने कॉरपोरेट मित्रों की जेब भर रहे प्रधानमंत्री मोदी - हरपाल सिंह चीमा

प्रधानमंत्री मोदी यह भूल रहे हैं, जो जनता कुर्सी पर बिठाना जानती है, वह कुर्सी से उतारना भी जानती है - हरपाल सिंह चीमा

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन बढ़ोतरी करने पर आम आदमी पार्टी(आप) ने केंद्र सरकार की सख्त आलोचना की और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया। रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में 'आप' के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नतीजों के ठीक बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर मोदी सरकार देश की आम जनता के साथ फ्रॉड कर रही है। चीमा ने कहा के पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर मोदी सरकार आम जनता को कंगाल कर रही है और उस पैसे से अपने कॉर्पोरेट मित्रों की जेब भर रही है। देश की आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। करोड़ों लोग अपनी आवश्यक जरूरतें भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन बेहद दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे समय में जनता को राहत पहुंचाने के बजाय केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य किसी भी तरह जनता को बेवकूफ बनाकर चुनाव जीतना है। सिर्फ अपने चुनावी भाषणों में ही वे जनहित की बातें करते हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने जनता को बेवकूफ बनाने के लिए तेल कंपनियों पर कीमतें न बढ़ाने का दबाव डाला और इसका चुनावी लाभ उठाया। अब चुनाव जीतने के बाद अपना असली रंग दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार महंगाई को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया और जनता को आपस में लड़ा कर महंगाई के मुद्दे से भटकाए रखा। उन्होंने कहा कि शायद प्रधानमंत्री मोदी यह भूल रहे हैं कि जो जनता कुर्सी पर बैठाना जानती है वह कुर्सी से उतारना भी जानती है। चलाकी और चालबाजी के माध्यम से जनता को ज्यादा दिनों तक बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता ।

 

NT24 News Link : टेरेंस लेविस पारा क्लब में देंगे लाइव परफॉर्मेंस

भारत के जाने-माने डांसर व कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस 7 अप्रैल को चंडीगढ़ सेंटर मॉल स्थित पारा क्लब में लाइव परफॉर्मेंस देंगे

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

 टेरेंस के साथ होंगी लिरिसिस्ट वंदना खंडेलवाल गौरतलब है कि हाल ही में टेरेंस ने शैदाई ट्रैक रिकार्ड किया है , जिसमें वंदना के बोल है व जेनिफर ,व सौरभ प्रजापति ,राहुल जैन की भूमिका है  व उनकी चंड़ीगढ़ परफॉर्मेंस नानक वर्ल्ड के सोजन्य से हो रही है , जानकारी दी पारा के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत में टेरेंस लुईस (Terence Lewis) एक जाना-माना नाम हैं. वह डांसर और कोरियोग्राफर हैं और खासकर कंटेम्पररी डांस में महारत हासिल रखते हैं. टेरेंस को रियलटी डांस सीरीज 'डांस इंडिया डांस,नच बलिए, डांस प्लस जज करने के लिए भी जाना जाता है. टेरेंस ने लगान, झंकार बीट्स, गोलियों की रासलीला-रामलीला समेत कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है. आपको बता दें कि टेरेंस को बचपन से ही डांस करने का शौक था. वह 6 साल की उम्र से डांस कर रहे हैं. जब वह स्कूल में थे तो उनकी टीचर ने उनसे पूछा कि क्या वह एक डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगे.

 

NT24 NEWS LINK: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने...

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन परिवार सहित लिया महामाई का आशीर्वाद

Saturday, 2 April 2022

NT24 News : प्रेरणादायक कहानी है 'सुप्रीम मदरहुड'...

खालसा दे मां- माता साहिब कौर जी की प्रेरणादायक कहानी है 'सुप्रीम मदरहुड'

NT24 News Link : 27 मई को रिलीज होगी "बाई जी कुटनगे"

'बाई जी कुटनगे' का पोस्टर किया जारी

27 मई 2022 को रिलीज हो रही है।

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंड़ीगढ़

कॉमेडी और एक्शन को मिलाकर, संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो 27 मई, 2022 को अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म 'बाई जी कुटनगे' पेश करेगा। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन समिप कांग ने किया है। यह पहली फिल्म होगी जिसमें हरनाज़ कौर संधू (मिस यूनिवर्स 2021) और नानक (बहुमुखी अभिनेत्री उपासना सिंह के बेटे) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी, उपासना सिंह और होबी धालीवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक नए चेहरे को पेश करते हुए फ्रांस के अभिनेता हेडलाइन डी पोंटिव्स भी फिल्म में शामिल हुए हैं। इस नई परियोजना के बारे में अपने उत्साह को सांझा करते हुए  उपासना सिंह ने कहा, "सबसे पहले, मैंने अपनी प्यारी मां संतोष की याद में निर्माण को मजबूती से स्थापित किया। पहली बार एक गंभीर अभिनेता देव खरोड़ कॉमेडी भूमिका में दिखेंगे। हम आमतौर पर पंजाबी सिनेमा में एक्शन यां कॉमेडी को ही देखते हैं, लेकिन अपने अगले प्रोडक्शन में हम दोनों शैलियों को मिलाने में सफल रहे हैं। हम फिल्म की रिलीज़ को लेकर खुश हैं, और हमें उम्मीद है कि दर्शक वही प्यार और सम्मान दिखाएंगे जो उन्होंने हमेशा मुझे दिखाया है। "फिल्म के निर्देशक समीप कांग कहते हैं, " मैं हमेशा कॉमेडी करता हूं, मेरे किरदार अक्सर मजाकिया और गैर-सीरियस होते हैं। मैं हमेशा गंभीर लोगों के आसपास कॉमेडी करना चाहता था और बॉडी बिल्डर से ज्यादा गंभीर भला कौन हो सकता है? देव खरोड़ इस फिल्म में एक ऐसे बाहुबली आदमी की भूमिका निभा रहे हैं और वह इस फिल्म के बाकी पात्रों का सामना करते हुए नज़र आएंगे I आखिर में मैं यही कहूंगा यह कहानी दो ऑपोसिट दुनिया के लोगो की टक्कर होगी निस्संदेह हंसी और मनोरंजन से भरी फिल्म साबित होगी । ” 27 मई 2022 को फिल्म 'बाई जी कुटनगे' आपको हंसाने और पेट में गुदगुदी करने के लिए तैयार है।